24 News Update उदयपुर, झाड़ोल। थाना झाड़ोल पुलिस ने साइबर अपराध की सक्रिय जांच में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। तकनीकी एवं साइबर फोरेंसिक जांच के बाद बैंक खातों के माध्यम से फोड़ की राशि प्राप्त कराने वाले आरोपी विशाल पिता पन्नालाल, निवासी कोल्यारी थाना फलासिया, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी से पहले एक अन्य आरोपी विक्रम सिंह को भी इसी मामले में पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।थाना झाड़ोल के पुलिस उपनिरीक्षक फैलीराम मीणा के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व वृताधिकारी नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में टीम ने साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया। आरोपी के सक्रिय होने के कारण अब अन्य साइबर अपराधों के खुलासे की संभावना भी जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से गहन एवं मनोवैज्ञानिक तकनीकी पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क और अन्य संदिग्धों का पता लगाया जा सके। इस अभियान में थाने के सुभाषचन्द्र कानि और बालकृष्ण कानि की भी विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रतापनगर में जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, अनुसंधान जारी हिरणमगरी में कारों के कांच तोड़ने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक बालक डिटेन