24 News Update उदयपुर। वल्लभनगर तहसील के गुपड़ी गांव में वर्षों से बदहाल सड़क, स्थायी जलभराव और सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को गांव के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर पूरे वर्ष कीचड़ और पानी भरा रहता है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि जलभराव वाले स्थान पर ही विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित है, जिसके नीचे से होकर बच्चों सहित ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है। लगातार पानी भरा रहने के कारण करंट फैलने की आशंका से ग्रामीणों में भय का माहौल है।का कहना है कि सड़क की मरम्मत, जल निकासी और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग और बिजली विभाग के समक्ष रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है।जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने सड़क का पुनर्निर्माण, स्थायी जल निकासी की व्यवस्था तथा ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने या उसके आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। ज्ञापन के साथ सड़क पर जलभराव और ट्रांसफार्मर की तस्वीरें भी संलग्न की गई हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया और किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों और प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और यदि हालात नहीं सुधरे तो मजबूरन उन्हें बच्चों की पढ़ाई भी रोकनी पड़ सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर निगम चुनाव का बिगुल: कांग्रेस ने भाजपा बोर्ड पर बोला हमला, ‘जनता के बीच जाएंगे, बदलाव लाएंगे’ का दिया नारा निर्मल मन से की गई तपस्या ही सच्ची साधना : प्रशांत अग्रवाल