24 News Update उदयपुर। बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से खेरवाड़ा पंचायत समिति की खांडी ओवरी ग्राम पंचायत में विशाल मशाल यात्रा निकाली गई। कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एक हजार से अधिक ग्रामीणों ने भाग लेकर बाल विवाह के खिलाफ एकजुटता दिखाई। गायत्री सेवा संस्थान की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग एवं बाल अधिकारिता विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बाल विवाह नहीं करने और कहीं भी इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन को सूचित करने की शपथ ली।कार्यक्रम में बाल विवाह से बचाई गई बालिकाओं, बाल विवाह रुकवाने में भूमिका निभाने वाली महिलाओं और सामाजिक बदलाव के लिए काम कर रही महिला नेतृत्वकर्ताओं ने मशाल यात्रा की अगुवाई की। विवाह आयोजनों से जुड़े पंडित, हलवाई, बैंड-बाजा संचालक, टेंट व्यवसायी, सजावट करने वाले और प्रिंटिंग प्रेस संचालकों ने भी बाल विवाह में किसी तरह की भागीदारी नहीं करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित सरपंच रुक्मण देवी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक वीवी गिरि लेबर इंस्टीट्यूट, भारत सरकार डॉ. महावीर जैन थे। संस्थान निदेशक एवं बाल संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र पंड्या ने कहा कि बाल विवाह के खात्मे के लिए पिछले तीन वर्षों से सरकार और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के साथ मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं। यह अभियान बेटियों को बचपन, शिक्षा और अपना भविष्य चुनने का अधिकार दिलाने की मुहिम है।जेआरसी के राष्ट्रीय समन्वयक रवि कांत ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 नवंबर को बाल, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। यह भारत में शुरू हुई मुहिम को मिली वैश्विक पहचान है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक नितिन पालीवाल ने किया। इस दौरान ग्राम पंचायत के वार्ड पंच, पूर्व सरपंच, विद्यालय के प्रधानाचार्य, संस्थान कार्यकर्ता विवेक पालीवाल, दिनेश खराड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुम्भलगढ़ उत्सव में पहली बार दिखेगा बीकानेरी रौबीलों का शाही अंदाज, 7 फीट लंबी मूंछें और 30 किलो तक की पगड़ियां होंगी आकर्षण1 से 3 दिसंबर तक सजेगी संस्कृति और संगीत की महफिल, कथक, ताल वाद्य और मांगणियार लोक संगीत की प्रस्तुतियों से गूंजेगा ऐतिहासिक दुर्ग ओगणा में मतपेटी ने उगला एक्स्ट्रा वोट तो उड़ गए होश, भीण्डर में दिव्या कुंवर ने पाला बदल कर हाथ पर खिला दिया कमल