उदयपुर, 14 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ ने ऑनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय की ओर से विकसित यह इन-हाउस डिजिटल प्रश्नोत्तरी उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागी भाग लेकर योग संबंधी अपने ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं। कुलपति प्रो. कर्नल (मानद) एस.एस. सारंगदेवोत ने क्विज का शुभारंभ करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई यह पहल योग के प्राचीन ज्ञान और आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभावी समन्वय प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतिभागियों में योग के वैज्ञानिक, दार्शनिक और व्यावहारिक पक्षों की गहन समझ विकसित करना भी है। क्विज सॉफ्टवेयर के निर्माता सह-आचार्य डॉ. चंद्रेश छतलानी ने बताया कि इसमें रैंडम प्रश्न प्रणाली अपनाई गई है, जिसके तहत प्रत्येक प्रतिभागी को हर बार अलग-अलग प्रश्नों का सेट मिलेगा। सभी प्रश्न पूरे करने और अंतिम उत्तर सबमिट करते ही परिणाम तत्काल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा तथा प्रतिभागी उसी समय डिजिटल प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रमाणपत्र पर क्यूआर कोड भी उपलब्ध रहेगा, जिसे स्कैन कर उसकी ऑनलाइन सत्यता की पुष्टि की जा सकेगी। योग दिवस 2026 के समन्वयक डॉ. रोहित कुमावत ने बताया कि मूल्यांकन प्रणाली को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया गया है। प्रश्नों में योग का इतिहास, दर्शन, विभिन्न आसन, प्राणायाम तथा शरीर क्रिया विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और डिजिटल एकीकरण की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए यूजीसी द्वारा निर्धारित गतिविधियों का विद्यापीठ सक्रिय रूप से संचालन कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान निजी सचिव केके कुमावत, डॉ. ललित सालवी तथा डॉ. विकास डांगी सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: उदयपुर इंटरसिटी से उतरे यात्री पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए, कई की मौत, कई घायल