24 News Update उदयपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) उदयपुर महानगर ने जिले में मंदिरों से जुड़ी दो गंभीर घटनाओं को लेकर प्रशासन पर नाराज़गी जताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने एक ओर जावर माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में चार माह बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाए हैं, वहीं दूसरी ओर हाल ही में हनुमान मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है। जावर माता मंदिर चोरी: 4 माह बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपीविहिप द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया गया कि राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर श्री जावर माता जी में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर माता जी के मुकुट और आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।पुजारी विनोद जी द्वारा उसी दिन एफआईआर दर्ज कराई गई थी। ज्ञापन के अनुसार, घटना को चार माह बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा न तो किसी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और न ही चोरी गया सामान बरामद किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस से संपर्क करने पर केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। घटना के पांच दिन बाद ग्रामीणों ने थाने पर एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया था, लेकिन अब तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश है। हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, क्षेत्र में दहशतइसी बीच विहिप ने शहर के एक हनुमान मंदिर में बीती रात हुई तोड़फोड़ की घटना को भी गंभीर बताया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, देर रात 5–10 अज्ञात युवकों ने मंदिर परिसर में घुसकर पथराव किया और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया। विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे आमजन में रोष व्याप्त है।विहिप महानगर अध्यक्ष सुशील मुद्रडा, विभाग मंत्री आकाश सोनी, अशोक प्रजापत, धर्म यात्रा संघ प्रमुख सुशील जांगिड़ सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन से दोनों मामलों में निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। संगठन ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की है। विहिप ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जनआंदोलन के लिए बाध्य होगा। डॉ. चंद्र प्रकाश देखावत प्रचार विभाग, विश्व हिंदू परिषद, उदयपुर महानगर ने यह जानकारी दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीषण गर्मी में दो पारी स्कूलों का नहीं बदला समय, शिक्षक संघ ने शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन कार्यशाला से मिली सीख को आगे बढ़ाने पर जोर, शिल्पग्राम में सात दिवसीय पेपरमैशी कार्यशाला का समापन