24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अचानक हंगामा खड़ा हो गया। आरोप था कि किसी ने गोवंश का वध कर उसका मांस सड़क पर फेंक दिया। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस का कहना है कि सड़क पर मिला मांस गोवंश का नहीं था, बल्कि नगर निगम की कचरा गाड़ी से गिरा वेस्ट था, जो नॉनवेज दुकानों का कचरा लेकर बलीचा डंपिंग यार्ड जा रही थी। आपको बता दें कि रात करीब साढ़े 11 बजे पालीवाल भवन के सामने मुख्य मार्ग पर मांस से भरा कट्टा गिरा देखा गया। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। लोग इसे गोवंश का मांस बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। इसपर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश शुरू की, लेकिन लोग केस दर्ज करने पर अड़े रहे। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी और दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।जांच में गोवंश का मांस नहीं पाया गयागोवर्धन विलास थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने मीडिया को बताया कि सड़क पर मिले अवशेष की जांच पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेश जैन और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा से कराई गई। प्रारंभिक जांच में अवशेष गोवंश का नहीं पाया गया। पुलिस ने सैंपल को विस्तृत जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है। -: Police प्रेस नोटः-पुलिस थाना गोवर्धनविलास सर्कल में सडक पर मिले मृत पशु के अवशेष प्रथम दृष्टया गौवंश नही होना पाया गया।दिनांक 24.08.2025 को रात्रि करीब 10.30 बजे गोवर्धनविलास पुलिस को एक सूचना मिली की पारस चौराहा से बलिचा जाने वाले मार्ग पर ऑडी शॉरूम के पास सडक पर मृत पशु के अवशेष बिखरे पडे हुए है। उक्त सूचना पर तत्काल श्री दिलीप सिंह झाला पु.नि. थानाधिकारी थाना गोवर्धनविलास मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे व देखा की सडक पर मृत पशु के अवशेष बिखरे हुए पड़े थे। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही थी कि उक्त अवशेष गौवंश के हो सकते है। परंतु पुलिस टीम द्व ारा मौके पर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की तो पाया गया कि एक कचरा परिवहन करने वाले वाहन के सडक पर बने स्पीड ब्रेकर के उपर से तेज गति से निकलने से उक्त वाहन में रखे मृत पशु के अवशेष से भरे 4-5 कटटे सडक पर गिर जाने से उक्त अवशेष सडक पर बिखर गये हैं। जिनको पुलिस टीम द्वारा नगर निगम के कर्मचारीयों के सहयोग से पुनः कटटे में भरकर सुरक्षित रखवाया गया तथा मौके पर एकत्रित भीड को सडक से हटवा कर पुनः यातायात को सुचारू किया गया। सकड पर बिखरे मृत पशु के अवशेष की जांच करने के लिए पशु पालन विभाग के अधिकारी श्री सुरेश जैन संयुक्त निदेशक पशु पालन विभाग उदयपुर मय टीम व श्री सत्यनारायण शर्मा स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम उदयपुर मय टीम को मौके पर तलब कर गहन जांच करवाई गई तो प्रथम दृष्टया उक्त अवशेष गौवंश होना नही पाया गया हैं। उक्त अवशेष के संबंध में विस्तृत जांच हेतु सेंपल पृथक से सुरक्षित किया गया है तथा पुलिस विभाग की तरफ से आमजन से अपिल की जाती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नही दे व अफवाह फैलाने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देवे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कर्नाटक के राज्यपाल ने मेवाड़ धर्म प्रमुख से की विशेष भेंट पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थान परिवर्तन महाघोटाला : उद्घाटन टला, मेडिकल इमरजेंसी से नहीं कटा फीता, शुतुर्मुर्ग नेताओं-अफसरों की चुप्पी के बीच लेकसिटी की जनता को करोड़ों की चपत