कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा । मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा संचालित निशुल्क आवसीय वेद विद्यालय में ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया को विश्वविद्यालय परिसर स्थित विशाल एवं भव्य यज्ञशाला में उपनयन संस्कार आयोजित किया गया। जिसमें 41 नव प्रवेशी बटुको का वैदिक परंपरा अनुसार उपनयन संस्कार वेदपीठ के आचार्या,वरिष्ठ बटुको के मंत्रोचार एवं बटुको के अभिवावको, परिजनों, वेदपीठ के न्यासियों, पदाधिकारियों एवं कल्याणभक्तों के सानिध्य में आयोजित यह समारोह प्राचीन कालीन ऋषि परंपरा का जीवंत उदाहरण दिखाई दिया। इस मौके पर बटुको का मुंडन संस्कार कर यज्ञ वेदी के समक्ष जब उपनयन संस्कार कराया गया तो यह मनोहारी दृश्य वैदिक परम्परा का ज्वलंत उदाहरण रूप में परिदृश्य प्रकट हुआ। इस दौरान बटुकों द्वारा उपनयन संस्कार के दौरान गुरु दक्षिणा के लिए अभिभावकों एवं बड़े लोगो से भिक्षाम देहि करते हुए विश्व विद्यालय के मुख्य आचार्य ठाकुर श्री कल्लाजी को नमन कर वैदिक परंपरा में निष्णांत ज्ञान प्राप्ति का आशीर्वाद लिया।भव्य एवं विशाल आध्यात्मिक कल्याण महा पदयात्रा रविवार को तैयारी अंतिम चरण मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार श्री कल्लाजी वेदपीठ के 20 वें कल्याण महाकुंभ के व्यापक जन जागरण के लिए 1 जून रविवार को कल्याणनगरी स्थित श्री कल्लाजी वेदपीठ से प्रातः सवा चार बजे ठाकुर जी के मंगला दर्शन के साथ भव्य एवं विशाल महापद यात्रा प्रारंभ होगी। जो प्रातः करीब 8 बजे नेहरू उद्यान पहुंचेगी। जहां पदयात्रियों का अल्पविश्राम के पश्चात लगभग 10 बजे नेहरू गार्डन से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की जाएगी। जो कलेक्ट्री चौराहा, रोडवेज बस स्टेंड, सुभाष चौक, गोल प्याऊ, सदर बाजार, गांधी चौक, मिठाई बाजार और लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए पाडन पोल पहुंचेगी। जहां से पदयात्रा में शामिल हजारों कल्याण पैदल यात्रियों के साथ ही वेद विद्यालय के बटुक, वीर वीरांगना, कृष्णा शक्ति दल की माता बहने जब दुर्ग प्रवेश करेगी तो ऐसी अनुभूति होगी, तो मानो एक बार फिर चतुरंरांगिनी सेना दुर्ग पर कूच कर रही हो। ये सभी पदयात्री द्वितीय दरवाजे के बाद स्थित ठाकुर श्री कल्लाजी और जयमल जी की छतरी पर पूजा अर्चना एवं दर्शन कर स्काउट गाइड मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां भोजनोपरान्त पदयात्रियों को बसों द्वारा कल्याणनगरी के लिए रवाना किया जाएगा। इस महापदयात्रा का मुख्य आकर्षण जन-जन के आराध्य ठाकुर श्री कल्लाजी का सुसज्जित रथ होगा। कल्याण महापद यात्रा का पूरे मार्ग में लक्ष्मीपुरा, फाचर, मांगरोल, भावलिया, रावलिया, सतखंडा, शंभूपुरा, अरनिया पंथ, जालमपुरा, ओछड़ी के ग्रामीणों द्वारा रथ की पूजा के साथ पदयात्रियों का स्वागत किया जाएगा। वहीं शक्ति एवं भक्ति की पावन धरा पर प्रवेश के साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा पग-पग पर पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराणा प्रताप जयंती पर निकली वाहन रैली एवं शोभायात्रा का भाजपा की ओर से हुआ स्वागत, विधायक कृपलानी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के निंबाहेड़ा विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कैलाश साहू एवं नगर अध्यक्ष पद पर रोमी पोरवाल को किया नियुक्त