24 News Update उदयपुर। क्रिकेट का जुनून अब साइबर ठगों के लिए कमाई का जरिया बनता जा रहा है। आईपीएल 2026 के दौरान टिकटों की भारी मांग के बीच फर्जी वेबसाइट्स और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में राजस्थान पुलिस ने आमजन को सतर्क रहने की अपील की है।पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी असली जैसी दिखने वाली “क्लोन” वेबसाइट्स बनाकर सस्ते टिकट या तत्काल बुकिंग का लालच देते हैं। लोग जैसे ही इन साइट्स पर जाकर भुगतान करते हैं, उनके साथ धोखाधड़ी हो जाती है और टिकट भी नहीं मिलते।राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि टिकट खरीदने के लिए केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म जैसे iplt20.com, insider.in और BookMyShow का ही उपयोग करें। साथ ही भुगतान से पहले वेबसाइट की स्पेलिंग और “https” सुरक्षा अवश्य जांचें।पुलिस ने खास तौर पर चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए QR कोड को स्कैन कर भुगतान न करें, क्योंकि यह सीधे आपके बैंक खाते को खाली कर सकता है।राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा और उनकी मेहनत की कमाई की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100, या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, अथवा नजदीकी पुलिस या साइबर थाने से संपर्क करें।क्रिकेट का रोमांच अपनी जगह है, लेकिन सतर्कता ही आपकी असली जीत है—वरना एक क्लिक में मैच का मजा, नुकसान में बदल सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इस्काॅन मन्दिर गगूंकुण्ड मे 26 को नोकाविहार, रंगबिरंगी फूलमालाओं, गुब्बारों, लाइटों से होगी सजावट फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग, दो नामजद