24 News Update उदयपुर / राजस्थान विद्यापीठ के संघटक एग्रीकल्चर महाविद्यालय की ओर से बुधवार को जनजातीय उपयोजना (टीएसपी) परियोजना के अंतर्गत पशुधन के नस्ल सुधार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिरोही नस्ल के 6 बकरों का वितरण किया गया। यह पहल क्षेत्र के छोटे एवं सीमांत किसानों की आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने चयनित महिला किसान समूहों को सिरोही नस्ल के बकरों का वितरण करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानों को उन्नत नस्लों को अपनाने तथा वैज्ञानिक पद्धतियों से पशुपालन कर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। परियोजना के नोडल अधिकारी एवं कृषि सलाहकार प्रो. इन्द्रजीत माथुर ने बताया कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में छोटे और सीमांत किसान बकरी पालन से जुड़े हुए हैं। परियोजना के अंतर्गत गोद लिए गए गांवों में स्थानीय नस्ल की 700 से अधिक बकरियां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 6 महिला किसान समूहों को सिरोही नस्ल के 6 उन्नत बकरे प्रदान किए गए हैं, जिससे स्थानीय नस्ल में सुधार होगा और पशुपालन के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. गजेन्द्र कुमार माथुर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्नत नस्ल के पशुओं को बढ़ावा देने से न केवल पशुधन की उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि किसानों के लिए आय के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य वैज्ञानिक तकनीकों को गांवों तक पहुंचाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य तथा परियोजना से जुड़े अधिकारी डॉ. सौरभ राठौड़, डॉ भावना सिंह, विनोद कुमार, देवेन्द्र सिंह एवं किसान उपस्थित रहे। यह पहल क्षेत्र में पशुधन विकास तथा किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री बिलोचिस्तान पंचायत श्री सनातन धर्म सेवा समिति की चेटीचंद व रामनवमी हेतु तैयारी बैठक उदयपुर की पहली बेटी रुद्राक्षी सिंह ने सेना में जज एडवोकेट जनरल शाखा में कमीशन प्राप्त किया