24 News Update उदयपुर। उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में बर्फीली उत्तरी हवाओं ने सर्दी का असर तेज कर दिया है। शेखावाटी के कई इलाकों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुँच गया, वहीं खेतों में ओस जमने के बाद पाला पड़ने से फसलों को नुकसान की खबरें आने लगी हैं। उदयपुर का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज हुआ, जिससे झीलों का शहर दिनभर ठिठुरन में लिपटा रहा। तेज धूप के बावजूद शहर की ठंड में कमी नहीं आई। राजस्थान के 15 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में जा पहुँचा। शेखावाटी के फतेहपुर में पारा 1.9 डिग्री पर पहुँच गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। बीकानेर के लूणकरणसर में 3.2, सीकर में 3, नागौर में 3.1, अलवर में 5.4, दौसा में 4.6 और झुंझुनूं में 6.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में इस सीजन पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे उतरकर 9.2 डिग्री दर्ज हुआ।दिन के समय भी ठंड का असर साफ दिखा। उदयपुर, अलवर, पिलानी, सीकर, चूरू, बारां, सिरोही, करौली, प्रतापगढ़, पाली और झुंझुनूं जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सिरोही में सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ, जहाँ अधिकतम तापमान मात्र 22 डिग्री तक सिमट गया।इस बीच, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने ताज़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से अगले 2–3 दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। विभाग ने कहा है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे शीतलहर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।राज्यभर में बढ़ती सर्दी, खेतों में पाला और लगातार गिरते तापमान ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है, वहीं उदयपुर में सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जनसेवा का दशकों का सफर: कैलाश मेनारिया को मिलेगा डीजी डिस्क सम्मान, डूबते लोगों की आखिरी उम्मीद— 173 जानें बचाने वाले रेस्क्यू विशेषज्ञ पासपोर्ट केंद्र शिफ्टिंग महाघोटाला : सांसद रावत नहीं जुटा पाए असली सवाल पूछने का साहस, करोड़ों डकारे बैठी है टीसीएस, उस पर कौन पूछेगा सवाल??