24 News Update उदयपुर, 28 अप्रैल। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के खिलाड़ियों ने बीकानेर के चिरंजीवी कुंज सभागार में आयोजित 45वीं राजस्थान राज्य जूनियर एवं 23वीं राज्य सब जूनियर इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए।संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 59 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में रूपेश बरांडा ने तीन नए राज्य कीर्तिमान बनाते हुए 507.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने 59 किलोग्राम जूनियर वर्ग में रजत पदक जीतकर दूसरा पदक भी अपने नाम किया।74 किलोग्राम जूनियर वर्ग में जयेश कामोया ने 625 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 74 किलोग्राम मास्टर-2 वर्ग में सोहनलाल नलवाया ने स्वर्ण पदक जीता।महिला वर्ग में 43 किलोग्राम जूनियर में मानसी रावत ने 265 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता, जबकि 47 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में हंसिका कामोया ने कांस्य पदक अपने नाम किया।वहीं 59 किलोग्राम जूनियर वर्ग में युवराज सिंह और 83 किलोग्राम जूनियर वर्ग में मितांशु सेन का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू रहे, जबकि महिला टीम की कोच राष्ट्रीय चैंपियन नीलम डांगी थीं। उपलब्धि पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू, सचिव मुकेश जैन, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव एवं पूर्व खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, राजस्थान स्ट्रेंथलिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्रेश सोनी तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भूपेंद व्यास सहित कई खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नारायण सेवा संस्थान में 101 निशुल्क सर्जरी शिविर का उद्घाटन 23 घंटे 45 मिनट के लिए उदयपुर आएंगे राज्यपाल कटारिया