24 News Update उदयपुर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज से अटैच अस्पताल में जल्द ही प्राइवेट मेडिकल इंश्योरेंस धारकों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने जा रही है। मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के निर्देशों के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बीमा कंपनियों से समन्वय की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे उदयपुर सहित आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों को बड़ा फायदा मिलेगा। राज्य के छह बड़े मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक व्यापक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विभाग ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज सहित प्रमुख मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे प्राइवेट बीमा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू करें।अब तक सरकारी अस्पतालों में केवल राज्य सरकार की योजनाओं—आरजीएचएस और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत ही मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन नए निर्देशों के बाद निजी बीमा कराने वाले मरीजों को भी सरकारी अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के इलाज मिल सकेगा। फैसले का सबसे बड़ा लाभ उदयपुर जैसे चिकित्सा हब को मिलेगा, जहां महाराणा भूपाल चिकित्सालय सहित बड़े अस्पतालों में राजस्थान के साथ-साथ गुजरात, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।वर्तमान में बाहरी राज्यों से आने वाले मरीजों को सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए नकद भुगतान करना पड़ता है, लेकिन कैशलेस सुविधा शुरू होने के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी। अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे बीमा कंपनियों से तालमेल बैठाकर प्रक्रिया को जल्द लागू करें, ताकि मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। स्वास्थ्य क्षेत्र में यह पहल सरकारी अस्पतालों की सेवाओं को और अधिक समावेशी बनाएगी और आमजन के साथ-साथ बाहरी राज्यों के मरीजों के लिए भी राहत लेकर आएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंच गौरव तैराकी शिविर: छठे दिन बैक स्ट्रोक तकनीक और बॉडी बैलेंस पर फोकस 23 हजार दीपकों से सजेगा ‘चांद’, भगवान झूलेलाल की 600 स्क्वायर फीट भव्य झांकी बनेगी आकर्षण का केंद्र