24 News Update उदयपुर, 22 जुलाई। उदयपुर की प्रतिष्ठित पिज़्ज़ेरिया बैकयार्ड पिज़्ज़ा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया है। आईएचसी लंदन एवं आईआईएचएम द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य दिवस 2025 के अवसर पर होटल, रेस्टोरेंट एवं यात्रा सम्मान सूची 2025 (हॉस्पिटैलिटी ऑनर्स लिस्ट) में बैकयार्ड पिज़्ज़ा को गौरवपूर्ण स्थान प्रदान किया गया। यह सम्मान मेमेंटो बाय आईटीसी होटल्स, उदयपुर में आयोजित भव्य समारोह में बैकयार्ड पिज़्ज़ा की संस्थापक हिमांशी और संचालक अभिनव मेहता को आईआईएचएम एवं इंडिस्मार्ट ग्रुप वर्ल्डवाइड के मुख्य मार्गदर्शक व अध्यक्ष डॉ. सुबोर्नो बोस , सीईओ – इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी काउंसिल, लंदन तथा प्रोफेसर डेविड फॉस्केट, ओबीई, इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी काउंसिल, लंदन अध्यक्ष एमबीई द्वारा प्रदान किया गया। इस सम्मान के माध्यम से बैकयार्ड पिज़्ज़ा की गुणवत्ता, सेवा भावना और ग्राहकों के विश्वास को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। यह उपलब्धि हमारे सभी ग्राहकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों के प्रेम, समर्थन और आशीर्वाद का प्रतिफल है। इस गरिमामय अवसर पर सम्मान हिमांशी एवं अभिनव मेहता ने कहा “यह सम्मान हम उन सभी ग्राहकों को समर्पित करते हैं जिन्होंने हम पर विश्वास किया, हमें प्रोत्साहित किया और हर कदम पर साथ निभाया। उनका स्नेह और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, जो हमें निरंतर श्रेष्ठता की ओर प्रेरित करता है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि जब कार्य में निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव होता है, तो स्थानीय स्तर से भी वैश्विक पहचान प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी महेन्द्र तलेसरा ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘गैर-कार्पोरेट संस्थाओं के वित्तीय विवरणों के फॉर्मेट पर गाइडेंस नोट’ एवं ‘इनकम टैक्स रिटर्न’ विषयक सेमिनार का आयोजन व्यक्ति के स्वभाव पर ही उसका भविष्य निर्भर करता है : राष्ट्रसंत पुलक सागर