24 News Update उदयपुर। उदयपुर के प्रतिभाशाली फिडे मास्टर अरुण कटारिया ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन करते हुए उज्जैन में आयोजित फर्स्ट रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8.5 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।दो दिवसीय यह प्रतियोगिता उज्जैन के कान्हा परिसर में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के 129 रेटेड खिलाड़ियों सहित बड़ी संख्या में अनरेटेड खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंतिम राउंड तक मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, लेकिन अरुण कटारिया ने लगातार बेहतरीन खेल दिखाते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।प्रतियोगिता में जय सवालखे (नागपुर) 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मितांश दीक्षित (भोपाल) तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा वैभव तोमर (खंडवा) चौथे स्थान पर रहे, जबकि टॉप-10 में मोहित कुमार सोनी (बिहार), अजय विरवानी (इंदौर), अश्विन डेनियल (भोपाल), प्रखर बजाज (कटनी), रूपेश कांत (ग्वालियर) और मृदुहास त्रिपाठी (रतलाम) शामिल रहे।इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें 5 साल से लेकर 80 साल तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे खेल की विविधता और प्रतिस्पर्धा दोनों देखने को मिली। टूर्नामेंट में हिमांशु शर्मा सहित कई ग्रैंड मास्टर और कैंडिडेट मास्टर खिलाड़ियों की मौजूदगी ने इसका स्तर और ऊंचा कर दिया।विजेताओं को क्रमशः 31 हजार, 25 हजार और 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि विभिन्न श्रेणियों में 50 से अधिक खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मनोहरलाल जोशी को पीएचडी अशोकनगर जैन मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर नगदी व चांदी के छत्र ले उड़े बदमाश