24 News Update उदयपुर। श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला के पहलवान राकेश सिसोदिया ने अपनी खेल यात्रा में एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान (पटियाला, पंजाब) से छह सप्ताह का कुश्ती कोच सर्टिफिकेट कोर्स सफलता पूर्वक पूरा किया। इस उपलब्धि पर व्यायामशाला परिवार ने उनका उत्साहवर्धन किया। व्यायामशाला संचालक कृष सेन, कुश्ती कोच हेमंत अठवाल, लोकेश कुमावत और सुरेंद्र सिंह चौहान ने राकेश सिसोदिया का मेवाड़ी पाग और उपर्णा पहनाकर सम्मान किया।राकेश सिसोदिया ने इस उपलब्धि को व्यायामशाला के संस्थापक स्व. उस्ताद ओम प्रकाश सेन को समर्पित करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: निजी व्यक्ति रिश्वतखोरी में पकड़ा गया, ASP की भूमिका जांच के घेरे में यूको बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन अभियान के तहत उदयपुर में शिविर का आयोजन