24 News update उदयपुर। नए वित्तीय वर्ष के साथ राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश में ईवी चार्जिंग नेटवर्क विकसित करने के लिए 81.12 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से राज्यभर में 262 स्थानों पर कुल 591 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिनमें उदयपुर में 39 स्टेशन प्रस्तावित हैं।यह परियोजना राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के माध्यम से क्रियान्वित की जाएगी, जिसने इस योजना के तहत केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद अब प्रदेश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मजबूती देने की दिशा में काम तेज होगा। प्रमुख शहरों को प्राथमिकतास्वीकृत योजना के तहत राजधानी जयपुर में सबसे अधिक 112 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके अलावा अजमेर में 49, उदयपुर में 39 और कोटा में 28 स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। वहीं, 34 स्टेशन राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर विकसित किए जाएंगे, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले ईवी उपयोगकर्ताओं को भी सुविधा मिल सकेगी। इन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना विभिन्न सरकारी विभागों की उपलब्ध भूमि पर की जाएगी, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके। हरित ऊर्जा की दिशा में कदममुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है। इसी क्रम में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम करने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण में मिलेगी मददविशेषज्ञों का मानना है कि चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार से इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ेगा, जिससे वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही आमजन को स्वच्छ और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। पीएम ई-ड्राइव योजना का उद्देश्य देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना, चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार करना और ईवी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रदेश की राजनीति में सिकुड़ा उदयपुर का ‘गुलाबी—कमल’ महिला मोर्चा की सूची ने दिए संकेत रात 12 बजे लाइन में लगे, 2 बजे कहा—गेट आउट!! होमगार्ड भर्ती में अभ्यर्थियों से हो गया धोखा, नहीं दिया फिजिकल का मौका