24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर में धूल और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने चार एंटी-स्मॉग गन के संचालन और रखरखाव के लिए 94.58 लाख रुपए का टेंडर जारी किया है। एक साल की अवधि वाले इस टेंडर की निविदा जमा कराने की अंतिम तारीख 19 अगस्त शाम 6 बजे निर्धारित की गई है। टेंडर संख्या MCU/Garage/2026-27/E-09/355 के तहत दो ट्रक माउंटेड एंटी-स्मॉग गन, जिनकी क्षमता 8 हजार लीटर है तथा दो बोलेरो माउंटेड एंटी-स्मॉग गन, जिनकी क्षमता 1500 लीटर है, के व्यापक रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी एजेंसी को दी जाएगी। एक साल में 94.58 लाख का खर्चनिगम के अनुमान के मुताबिक चार मशीनों की मेंटेनेंस और ऑपरेशन व्यवस्था पर सालभर में 94.58 लाख रुपए खर्च होंगे। यानी औसतन करीब 7.88 लाख रुपए प्रतिमाह का खर्च अनुमानित है। हालांकि वास्तविक भुगतान टेंडर की शर्तों और कार्य निष्पादन के आधार पर होगा। टेंडर ऐसे समय आया है जब शहर में सड़क किनारे उड़ती धूल और निर्माण कार्यों से निकलने वाले धूलकण लगातार चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में निगम के सामने सिर्फ मशीनों की खरीद या मेंटेनेंस नहीं, बल्कि इनके वास्तविक उपयोग और निगरानी की चुनौती भी होगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि चारों एंटी-स्मॉग गन प्रतिदिन कितने घंटे चलती हैं, किन इलाकों में भेजी जाती हैं और उनके संचालन का रिकॉर्ड किस तरह तैयार किया जाता है। 94.58 लाख रुपए के सार्वजनिक खर्च के बीच मशीनों के उपयोग का पारदर्शी रिकॉर्ड और प्रदूषण नियंत्रण में उनका वास्तविक असर भी महत्वपूर्ण होगा। निविदा राजस्थान ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल, स्टेट पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल और उदयपुर नगर निगम के माध्यम से प्रक्रिया में है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देशभर के जैन इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स का हुआ सम्मान, कथक की भव्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन मदद के बहाने राहगीर को फंसाते, फिर अपहरण कर बनाते अश्लील वीडियो; Paytm से वसूले 25 हजार, चार गिरफ्तार, प्रतापनगर पुलिस ने गैंग का किया पर्दाफाश