24 News Update उदयपुर। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में उदयपुर जिले के पुलिस अधीक्षक Yogesh Goyal का भी तबादला किया गया है। उन्हें उदयपुर से हटाकर Anti-Corruption Bureau जयपुर में एसपी पद पर लगाया गया है।सरकार के आदेश के अनुसार अब उदयपुर जिले की कमान श्रीगंगानगर की पुलिस अधीक्षक Dr. Amrita Duhan संभालेंगी। दुहन को श्रीगंगानगर से स्थानांतरित कर उदयपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि राज्य स्तर पर पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।आईपीएस डॉ. अमृता दुहन वर्ष 2016 बैच की राजस्थान कैडर की अधिकारी हैं। मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली दुहन चिकित्सा क्षेत्र से प्रशासनिक सेवा में आई हैं। उन्होंने एमबीबीएस के बाद पैथोलॉजी में एमडी किया और बाद में मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी कार्य किया। बाद में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने आईपीएस सेवा जॉइन की।वहीं तबादला सूची में उदयपुर संभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों की पोस्टिंग भी बदली गई है। जयपुर एटीएस में डीआईजी पद पर कार्यरत Ram Murti Joshi को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर में डीआईजी के पद पर लगाया गया है। इसके अलावा उदयपुर से अलग बने नए जिले सलूम्बर में Vishwanath Ram को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।गौरतलब है कि उदयपुर में अपने कार्यकाल के दौरान एसपी योगेश गोयल ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर कई अभियान चलाए थे। अब उनके जयपुर एसीबी में जाने के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था की Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation किरण कमोया को मिली पीएचडी की उपाधि खन्ना साहब ने सड़कें करवाईं कूल—कूल, 7 कूलर, 1 एसी तथा 1 वॉशिंग जब्त