24 News Update Udaipur. नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 5वीं इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग कप 2026 का भव्य समापन 8 फरवरी को हुआ। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 22 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर इसे वैश्विक पहचान दिलाई। उज्बेकिस्तान, इराक, फिलिस्तीन सहित कई देशों के दिग्गज फाइटर्स के बीच भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया।इस प्रतियोगिता की किक लाइट सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उदयपुर व राजस्थान के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाया। प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों के उदयपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसने शहर में खेलों के प्रति उत्साह और गर्व का वातावरण बना दिया।प्रणील जैन बने आकर्षण का केंद्रउदयपुर स्थित मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी, बेदला से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रणील जैन इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बने। उन्होंने फिलिस्तीन के खिलाफ रोमांचक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।लगातार 3,4 वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे प्रणील जैन अब तक कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर कम उम्र में ही किकबॉक्सिंग के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं।अन्य खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शनभावना साहू (सीनियर वर्ग, 19+) ओडिशा की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदकतेजल प्रजापत (जूनियर अंडर-18, 56 किग्रा): हिमाचल प्रदेश की फाइटर को पराजित कर स्वर्ण पदकअभय राज सिंह पंवार (उदयपुर): त्रिपुरा के खिलाड़ी से कड़े मुकाबले में रजत पदकजौनाइका लोढ़ा एवं लक्षिता पंडावाला: सेमीफाइनल तक शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदकधान सिंह: पंजाब के खिलाड़ी के विरुद्ध मुकाबले में रजत पदकमानस भी एवं रियाम्श उपाध्याय: प्रतियोगिता में भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शनकोचिंग और टीमवर्क का कमालसभी खिलाड़ियों को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी, बेदला (उदयपुर) मेंकोच भूपेंद्र, टीम कोच भूपेंद्र बंधु एवं जगपाल सिंह राठौड़ का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।कोचों ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उदयपुर में किकबॉक्सिंग खेल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।प्रतियोगिता में राजस्थान किकबॉक्सिंग टीम ने राज्य सचिव पुष्पेंद्र वीर गुर्जर के नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर विशेष प्रशंसा हुई।उदयपुर के लिए गौरव का क्षण5वीं इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग कप 2026 का समापन फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता भारतीय किकबॉक्सिंग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण साबित हुई।उदयपुर के युवा खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और शहर को खेलों के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाती है।उदयपुर अब सिर्फ झीलों का शहर नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं का शहर भी बन रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यापीठ ने किया चार महाद्वीपों की चोटियाँ फतह करने वाली मनस्वी का भव्य स्वागत व सम्मान उदयपुर की पर्वतारोही बेटी मनस्वी अग्रवाल उदयपुर पहुंची, शहरवासियों ने स्वागत में बिछाए पलक पांवडे