24 News Update उदयपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए भीषण आतंकवादी हमले से पूरा देश स्तब्ध है। पूरे देश ने इस बर्बर आतंकवादी हमले पर गहरा दुःख व्यक्त कर इसकी कड़ी निंदा करते हुए अपना विरोध व्यक्त किया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि इस कायराना आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों के सम्मान में और उन्हें श्रद्धांजलि देकर शोक संतृप्त परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने सबसिटी सेंटर चौराहा, सब्जी मंडी के सामने, सवीना पर केंडल किया। केंडल मार्च के बाद मीडिया को अपना वक्तव्य देते हुए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए भीषण आतंकवादी हमले से पूरा देश स्तब्ध है। इस गंभीर त्रासदी में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजनों के साथ पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है। और आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। केंडल मार्च में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोहन लाल औदिच्य, मोड़ सिंह सिसोदिया, कामिनी गुर्जर, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, मदन सिंह बाबरवाल, कमल चौधरी, शांता प्रिंस, दिनेश औदिच्य, चंद्रवीर गुर्जर, भानु गुर्जर, ओनार सिंह सिसोदिया, सुंदर लाल मीणा, लोकेश मीणा, महेश त्रिपाठी, दिनेश पानेरी, कमल डांगी, शंकर लाल मेघवाल सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु 500 परिंडों का वितरण, पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित उदयपुर के अलीपुरा में दो पक्षों में तनाव, मौलाना के साथ मारपीट के बाद माहौल गरमाया