यह देश तानाशाही से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा, संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा आगे रहेगा – ताराचंद मीणा 24 News Update उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की ओर से “संविधान बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में “संविधान बचाओ अभियान” एवं समय पर जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित भवन में सभा का आयोजन कर अभियान का आगाज किया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि “संविधान बचाओ अभियान” को ऐतिहासिक राष्ट्रीय आंदोलन के माध्यम से पूर्ण समर्पित भावना से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभा का आयोजन किया गया। सभा के माध्यम से “संविधान बचाओ अभियान” को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभाओं के प्रत्येक ब्लॉक और मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने का यह एक सार्थक कदम होगा। “संविधान बचाओ अभियान” के आगाज पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने सभा में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार आए दिन संविधान की मूल भावनाओं के साथ जो छेड़छाड़ कर रही है उसको लेकर आमजन को जागरूक करना बहुत आवश्यक है। इसके लिए ही सभा के माध्यम से इस अभियान का आगाज किया है। सभा में आए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जाकर अपने-अपने बूथ पर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के इस एजेंडे से आमजन को जागरूक करना है। संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़, सामाजिक समरसता का हनन, सरकारी एजेंसियों का सुनियोजित दुरुपयोग भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार का रोज का काम हो गया है। ऐसे में हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमजन के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर भाजपा के इस एजेंडे को विफल करना है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के निरन्तर दबाव के कारण केंद्र की मोदी सरकार जो पहले राहुल गांधी का उपहास बनाती थी आज उन्हीं के दबाव में जातिगत जनगणना करवाने को मजबूर हो गई है। ये देश की जनता और राहुल गांधी के दबाव का ही नतीजा है कि मोदी सरकार को देश में जातिगत जनगणना करवाने पर मजबूर होना पड़ा। सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना आवश्यक है और अब हम केंद्र सरकार से जल्द से जल्द जातिगत जनगणना करवाने की मांग करेंगे। जिससे देश में सभी को समान भागीदारी मिल सके। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार नियम कायदे ताक में रखकर, विपक्ष के साथ भेदभाव की नीति अपनाकर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर देश में तानाशाही चलाने का काम कर रही है वो मोदी सरकार कान खोलकर सुन ले कि यह देश तानाशाही से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा आगे रहेगा। और जरूरत पड़ने पर देश के संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा। आज समय आ गया है कि लोकतंत्र की रक्षा और सभी को समान न्याय के लिए हम सभी को एकजुटता के साथ आगे बढ़ना है। और “संविधान बचाओ अभियान” इसी कड़ी में पहला कदम है। इस अभियान को हम ब्लॉक और मंडल स्तर तक ले जाएंगे। और बूथ स्तर पर भी इस अभियान को ले जाकर भाजपा को बेनकाब करेंगे। सभा में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा, उदयपुर ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कटारा, पूर्व मंत्री असरार अहमद खान, सलूंबर कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा, सुनील कुमार भजात, पीसीसी सदस्य राम लाल गायरी, गुलाब सिंह राव, प्रधान राधा देवी परमार, प्रधान गंगा राम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, रूप लाल मीणा, रायसा राम खैर, खेमराज मीणा, कमल डांगी, महेंद्र सिंह राणावत, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उपाध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया, प्रदेश कांग्रेस सदस्य जगजितेंद्र सिंह, महासचिव भूपेंद्र चौहान, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, भगवान लाल अहीर, उदयपुर ग्रामीण प्रभारी वीरेंद्र मेहला, जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, सचिव धनपाल जैन, रतन लाल पूर्बिया, गोपाल सरपटा, दिनेश औदिच्य, महेंद्र डामोर, सुंदर लाल मीणा, हरि सिंह झाला, लक्ष्मी लाल सोनी, लव कुमार पुरोहित, शंकर लाल मेघवाल, वंदना राठौड़, फारुख कुरैशी सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा का संचालन उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने किया एवं धन्यवाद सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा ने दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानव दर्शन हीरक जयंती समारोह 4-5 जून को, तैयारियां अंतिम चरण में विश्वराज सिंह मेवाड़ माननीय विधायक नाथद्वारा का रेलमगरा मंडल दौरा, कार्यकर्ता संवाद में हुआ जन समस्याओं पर मंथन, ‘तिरंगा रैली’ में जनभागीदारी का आह्वान