24 news Update उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में हाल ही में सम्पन्न तीन पंचायत समिति उपचुनावों में से दो पर कांग्रेस की जीत को जनता की जीत करार देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला और जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा कि गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र की सायरा पंचायत समिति वार्ड संख्या 6 तथा झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र की झाड़ोल पंचायत समिति वार्ड संख्या 2 में कांग्रेस की विजय आमजन के विश्वास और समर्थन का परिणाम है।
नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय से राज्य में चल रही “पर्ची सरकार“ की हकीकत अब जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में भी प्रदेश की जनता इस सरकार को नकारेगी और कांग्रेस को अपना समर्थन देगी। सभी नेताओं ने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। यह जानकारी डॉ. संजीव राजपुरोहित प्रवक्ता, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.