24 News update उदयपुर। अगर आप सितंबर या अक्टूबर में उदयपुर से जयपुर, दिल्ली, इंदौर, ऋषिकेश या अजमेर की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए लिए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है। इसका सबसे ज्यादा असर उदयपुर रेल नेटवर्क पर पड़ेगा। कई प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है, जबकि कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द, देरी से संचालित और बीच रास्ते रेगुलेट की जाएंगी।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि झड़वासा-बान्दनवाड़ा और सिंगावल स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते यह बदलाव किए जा रहे हैं। सबसे अधिक प्रभावित होने वाली ट्रेनों में उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी (12991/12992), मदार-उदयपुर पैसेंजर (19605/19606), उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (22985/22986), उदयपुर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (19609/19610) तथा जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (14801/14802) शामिल हैं। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी की 12-12 ट्रिप, मदार-उदयपुर की 5-5 ट्रिप, उदयपुर-ऋषिकेश की 2-2 ट्रिप और उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस को भी निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह रद्द कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों को आबूरोड-पालनपुर-साबरमती मार्ग से चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों का सफर लंबा हो सकता है।
इसके अलावा जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी कई दिनों तक उदयपुर सिटी स्टेशन की बजाय राणाप्रतापनगर तक ही चलेगी, जबकि उदयपुर-मदार एक्सप्रेस भी कई ट्रिप में अजमेर तक ही संचालित होगी। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार कई ट्रेनों को 40 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा और कुछ ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से रवाना होंगी। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि 6 से 8 अक्टूबर के बीच कुछ ट्रेनें झड़वासा और बान्दनवाड़ा स्टेशन पर बिना रुके गुजरेंगी। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading