24 News Update उदयपुर। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने शनिवार अलसुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में एक साथ दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने कुल 324 अपराधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को गिरफ्तार किया, वहीं 32 हिस्ट्रीशीटरों के घर दबिश देकर पूछताछ भी की गई।इस विशेष अभियान का नेतृत्व महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने किया। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा (शष्ठर), गोपाल स्वरूप मेवाड़ा (मुख्यालय) और अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) सहित जिले के सभी वृताधिकारियों की देखरेख में 115 से अधिक पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में लगभग 510 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने जिले के 780 से अधिक स्थानों पर दबिश दी।अभियान के दौरान पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम जैसे जघन्य अपराधों में वांछित 7 अपराधियों को पकड़ा। इसके अलावा 54 स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों तथा 23 सामान्य प्रकरणों में वांछित अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। निरोधात्मक कार्यवाही के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धाराओं 170, 172 और 129 के अंतर्गत 228 व्यक्तियों को पाबंद किया गया।टीमों ने अभियान के दौरान 17 प्रकरण दर्ज किए, जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल थे। इन मामलों में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक फरार अभियुक्त से 4.640 किलोग्राम गांजा बरामद कर प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 32 हिस्ट्रीशीटरों के घर दबिश देकर उनसे पूछताछ की।जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपराध और अपराधियों से संबंधित जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भारतीय चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस संस्थान में हुआ ‘वित्तीयज्ञान मेला सप्ताह 2025’ कार्यशाला का आयोजन जल संरक्षण केवल चर्चा नहीं, व्यवहार में भी करें : डॉ. पी.सी. जैन