24 News Update उदयपुर। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उदयपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महानिरीक्षक, पुलिस उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव, जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल, समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी, थानाधिकारी, पुलिस कर्मी, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, सीएलजी सदस्य, यूथ सीएलजी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, एनजीओ प्रतिनिधि एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।उदयपुर शहर में “रन फॉर यूनिटी” दौड़ विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्रारंभ होकर फतहसागर पाल, सूरजपोल चौराहा और रैती स्टैंड चौराहा तक पहुंची। समापन पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। एसपी गोयल ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता और अखंडता में योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा। यह आयोजन उनके योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का एक माध्यम है।” राष्ट्रीय एकता दिवस पर आज प्रातः 11:30 बजे जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों एवं पुलिस लाइन में अधिकारियों और कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शक्ति, साहस, समर्पण और कुशल नेतृत्व की पर्याय रहीं श्रीमती इंदिरा गांधी — कचरू लाल चौधरी ज्ञान पंचमी पर बच्चों की मौलिक कहानियों की गूंज — अखिल भारतीय साहित्य परिषद उदयपुर की कथा कथन गोष्ठी में दिखी नन्हे रचनाकारों की कल्पनाशीलता