24 News update उदयपुर। एसपी के एक आदेश ने सिंघम के कारनामों को उजागर करते हुए पर कतर दिए हैं। उदयपुर में परसों एक कांस्टेबल के ट्रेप होने के बाद चर्चा में आई “उदयपुर पुलिस फाइल्स” और कथित स्पेशल टीमों के खुलेआम वसूली के कारनामों के बीच शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक ने एक अहम आदेश जारी कर पूरे पुलिस महकमे को साफ संदेश दे दिया है। इसी के साथ 24 न्यूज अपडेट की खबर का भी जोरदार असर हुआ है जिसमें हमने विशेष इन्वेस्टिगेशन करके साफ कर दिया था कि तंत्र के बीच ही कुछ लोग वसूली वाले तंत्र का खेल खेल रहे थे। किसकी छत्रछायां थी ये तो जांच के बाद ही सामने आ सकता है मगर छत्रछायां वाले भी हिले हुए हैं कि कहीं वे भी लपेटे में ना आ जाएं।पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं जिले में जिला विशेष टीम (DST) के अलावा किसी भी प्रकार की स्पेशल टीम का गठन मान्य नहीं है, और यदि कहीं इस तरह की टीमें बनाई गई हैं तो उन्हें तुरंत प्रभाव से भंग किया जाए।इस आदेश के बाद यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि जिले में कुछ स्थानों पर बिना किसी वैधानिक अनुमति और नियमों के विपरीत स्पेशल टीमें गठित कर दी गई थीं, जिनके जरिए अलग-अलग स्तर पर काम कराया जा रहा था। इस आदेश से उन आरोपों की भी लगभग पुष्टि सी हो रही है कि ये टीमें और कुछ नहीं आर्थिक तरक्की वाली जड़ी बूंटी और संजीवनी बूंटी बंटोरने का काम कर रही थी।अब सवाल यह उठता है कि अगर ये टीमें अवैध थी तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा?? अब तक ऐसी टीमों का गठन कैसे व किसके गुप्त आदेश से हो गया। जो भी कार्मिक बिना किसी आदेश के स्वयं सेवक के रूप में सेवाएं देने चले गए वे किस आदेश से गए व अब किस आदेश के तहत लौट आएंगे। क्या उनकी आवक जावक को कानूनी रूप से जस्टिफाई भी किया जा सकेगा या नहीं। जो भी हो, इससे पुलिस महकमे की बदनामी जरूर हुई है। लोग पूछ रहे हैं कि उपर अगर सब कुछ ठीक है तो नीचे के तंत्र में याने कि सर्कल स्तर पर वो कौन लोग हैं जो खुद की डीएसटी जैसी टीमें रखने का दुस्साहस कर सकते हैं। अगर उन्होंने ऐसी कोई टीमें बनाईं तो उन टीमों ने अब तक क्या काम किया, इसका लेखा जोखा भी सार्वजनिक जरूर होना चाहिए। क्योंकि सूत्रों के अनुसार खुद पुलिस विभाग में यह चर्चा आम हो चुकी है कि एक सिंघम ने इसका भरपूर फायदा उठा कर अपनी इमेज लार्जर देन लाइफ करने की कोशिश की थी। सिंघम के कुछ अभिमंत्रित लोगों की धौंस इस कदर हो गई थी कि पूरा महकमा ही गंध के मारे परेशान हो गया था। कहीं अधिकारों का थाने के स्तर पर अतिक्रमण हो रहा था तो कहीं पर वसूली की गुप्त शिकायतों को वोल्यूम इतना बढ़ गया था कि महकमे के सच्चे कार्मिक, सच्चे सिपाही व अफसर मायूस हो चले थे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि इसकी काट क्या होगी?? इसका खात्मा कब होगा। नियमों से बाहर बनी टीमों पर रोकजिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश (क्रमांक 129, दिनांक 13 मार्च 2026) में कहा गया है कि जिला विशेष टीम (DST) का गठन पुलिस मुख्यालय के स्थाई आदेश संख्या 17/2019 के तहत ही किया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर मुख्यालय द्वारा जारी अन्य निर्देश भी लागू हैं। इसके बावजूद यह देखा गया कि कुछ वृत्त स्तर और अन्य स्तरों पर अपने स्तर से स्पेशल टीमों का गठन कर लिया गया, जो सीधे तौर पर जारी निर्देशों और आदेशों की अवहेलना है। थानों से जाप्ता अटैच करना भी गलतआदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कई जगहों पर वृत्त स्तर पर स्पेशल टीम बनाने के लिए थानों से पुलिस जाप्ता को बिना जिला कार्यालय की सहमति के अपने कार्यालयों में अटैच कर लिया गया। इसे अनुचित बताते हुए एसपी ने निर्देश दिए हैं कि ऐसा जाप्ता तुरंत प्रभाव से वापस संबंधित थानों में भेजा जाए। डीएसटी ही एकमात्र अधिकृत टीमएसपी योगेश गोयल ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में डीएसटी के अलावा किसी भी अन्य प्रकार की स्पेशल टीम का गठन अधिकृत नहीं है। यदि किसी स्तर पर इस प्रकार की टीम बनाई गई है तो उसे तत्काल भंग किया जाए और पुलिस मुख्यालय के स्थाई आदेश 17/2019 की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। चर्चाओं के बीच आया आदेशसूत्रों के अनुसार कई जगह हालत यह हो गई थी कि लोग कहने लग गए थे कि थाने का बॉस आखिर कौन है?? असली बॉस या फिर सिंघम। हर परिवाद पर गिद्द दृष्टि और उसका आर्थिक विश्लेषण तो मानों रोज की बात हो गया था एक खास तंत्र में। पुलिस महकमे में कथित स्पेशल टीमों पर अब चाहे विराम लग गया हो मगर यह सवाल तो अब भी वहीं का वहीं है कि आखिर ट्रेप हुए कांस्टेबल व अरोपियों को सरकारी वाहन किसने इश्यू किया, किस हैसियत से किया?? उसमें किसका इनवोल्वमेंट है? इसके अलावा सिंघम सहित जो भी गॉडफादर हैं उनके चेहरे कब बेनकाब होंगे। कानूनी अस्वीकरण (Legal Disclaimer)यह समाचार उपलब्ध आधिकारिक दस्तावेजों, जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश, सार्वजनिक रूप से सामने आई सूचनाओं तथा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त चर्चाओं के आधार पर तैयार की गई एक पत्रकारिता-आधारित विश्लेषणात्मक रिपोर्ट है।समाचार में प्रयुक्त कुछ शब्द, रूपक एवं संबोधन जैसे “सिंघम”, “गॉडफादर”, “तंत्र” आदि प्रतीकात्मक एवं व्यंग्यात्मक शैली में उपयोग किए गए हैं, जिनका उद्देश्य किसी विशिष्ट व्यक्ति की पहचान करना या उन्हें व्यक्तिगत रूप से आरोपित करना नहीं है।इस रिपोर्ट में व्यक्त विचार सार्वजनिक महत्व के विषय पर उठाए गए प्रश्न एवं विश्लेषण हैं। किसी भी आरोप या तथ्य का अंतिम निर्धारण केवल सक्षम जांच एजेंसियों अथवा न्यायालय द्वारा ही किया जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति, अधिकारी या संस्था को इस समाचार के किसी अंश पर आपत्ति हो तो उनका पक्ष या स्पष्टीकरण प्रकाशित करने के लिए मंच सदैव उपलब्ध है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: 40 हजार करोड़ से अधिक लागत से राजस्थान में 4 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण औदिच्य समाज की महिलाओं ने 10 गांठ लगाकर पहना दशामाता का धागा, सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना, पति के लिए मांगी लंबी उम्र