उदयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर उदयपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 संगीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीन दिवसीय इस अभियान में हार्डकोर अपराधियों, इनामी बदमाशों, टॉप टेन अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में 9 मई से 11 मई 2026 तक चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 मई को उदयपुर पुलिस ने 6 हार्डकोर अपराधियों, 2 इनामी अपराधियों, 15 टॉप टेन अपराधियों और 1 आरोपी को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन से भी अपराध एवं अपराधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। गिरफ्तार हार्डकोर अपराधी अभियान के तहत पुलिस ने जिन हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार किया उनमें हरिश पुत्र कालूलाल निवासी बोसलाटी पाटिया जिला उदयपुर, सलीम उर्फ टुटु पुत्र मामूर खां निवासी हीरावास थाना फतहनगर, करण सिंह पुत्र पन्ने सिंह निवासी मन्देरिया थाना डबोक, अर्जुन पुत्र भगवाना निवासी बिलख फला कलावत थाना ऋषभदेव, डुंगरलाल पुत्र मोतीराम निवासी उगमणा कोटड़ा थाना ऋषभदेव तथा नरेन्द्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र महेन्द्र सिंह हाल निवासी मेघावास थाना प्रतापनगर शामिल हैं। इनामी अपराधी भी चढ़े पुलिस के हत्थे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने दो इनामी अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें जीतु कुमार उर्फ जितिया पुत्र हीमा निवासी झाबुआ टिंचारा थाना माण्डवा शामिल है, जिस पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं लक्ष्मण पुत्र सवाराम उम्र 26 वर्ष निवासी मालवा का चोरा थाना बेकरिया जिला उदयपुर को भी गिरफ्तार किया गया, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 15 टॉप टेन अपराधियों पर कार्रवाई उदयपुर पुलिस ने जिलेभर के विभिन्न थानों में चिन्हित टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक भोई पुत्र सुरेश भोई निवासी टीला खेड़ा थाना प्रतापनगर, रणजीत कुमार पुत्र कुँवरपाल कुमार मूल निवासी उन्नाव उत्तरप्रदेश हाल निवासी सीसारमा थाना नाई, देवेन्द्र गमेती पुत्र माधुलाल गमेती, मोहनलाल पुत्र अमरचन्द गमेती, शंकरलाल गमेती पुत्र मदनलाल गमेती और किशनलाल पुत्र प्यारेलाल गमेती निवासी मटून थाना हिरणमगरी शामिल हैं। इसके अलावा कान्तिलाल पुत्र जयन्तिलाल मीणा निवासी निचली कटेव थाना कल्याणपुर, नरेन्द्र पानेरी पुत्र मांगीलाल निवासी पानेरियों की मादड़ी हिरणमगरी, कमला उर्फ फुली मीणा निवासी बिलख फला गोरिम्बा ऋषभदेव, दिनेश उर्फ कवराराम पुत्र वालाराम गरासिया निवासी मुजायलिया फला डांग थाना बेकरिया, सुन्दरलाल पुत्र मोतीलाल सुथार निवासी तुरकिया रख्यावल, प्रेमलाल उर्फ नानालाल पुत्र बाबूलाल पारगी निवासी आवरड़ा थाना झाड़ोल, जितेन्द्र पुत्र चंदूलाल डामोर निवासी डबायचा डामोर फला वाव थाना पाटिया, ज्ञाना उर्फ सुनिल पुत्र देवीलाल निवासी खरपीणा बस स्टैंड थाना गोवर्धन विलास और अमित जैन पुत्र बंसतीलाल निवासी महावीर कॉम्प्लेक्स अश्विनी बाजार धानमंडी को भी गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए डालसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी बाजो का फला राणी डूंगला थाना खेरोदा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक नाल टोपीदार बंदूक जब्त की गई। पहले दिन भी हुई थी बड़ी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान के पहले दिन यानी 9 मई को भी उदयपुर पुलिस ने 11 हार्डकोर, इनामी और टॉप टेन अपराधियों को गिरफ्तार किया था। लगातार दूसरे दिन हुई बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। उदयपुर पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉक्टर मोहित मसार हत्याकांड का खुलासा: मामूली गाली-गलौज और बाड़ कूदने के विवाद में की थी हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार 4 साल से फरार NDPS का टॉप-10 आरोपी गिरफ्तार, मुर्गा खरीदने हाट में पहुंचा तो पहचाना गया