— ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत हाथीपोल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई उदयपुर। पुलिस ने ऑपरेशन “सुदर्शन चक्र-2” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था और उसके खिलाफ धारा 299 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी थी। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन एवं हाथीपोल थानाधिकारी श्रीमती राजु देवी राज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी नईम खान उर्फ नेम लाला पुत्र शहजाद खान पठान निवासी देवलदी (नौगामा), थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार आरोपी थाना हाथीपोल के प्रकरण संख्या 122/2022 में धारा 8/22 एवं 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। आरोपी लंबे समय से फरार था और थाना हाथीपोल की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। मुर्गा खरीदने आता था हाट बाजार मेंपुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी प्रतापगढ़ क्षेत्र में लगने वाले हाट-बाजार में मुर्गा खरीदने नियमित रूप से आता है। इसके बाद पुलिस टीम ने कई दिनों तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। दो-तीन बार पहले भी पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन आरोपी अपनी शातिराना हरकतों के चलते हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जब आरोपी हाट बाजार आया तो पहचान लिया गया व उसके बाद आखिरकार आरोपी को प्रतापगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। विशेष टीम की रही अहम भूमिकाकार्रवाई में एएसआई शंभू सिंह, हेड कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल कैलाश रेबारी की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम ने तकनीकी सूचना, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन : 24 संगीन अपराधी गिरफ्तार, हार्डकोर से लेकर इनामी बदमाशों पर शिकंजा खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, स्प्लेंडर बाइक जब्त, अवैध नशीली दवाइयों के खिलाफ लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई