उदयपुर, 22 फरवरी 2026। अवैध मादक पदार्थों और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने अलसुबह एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए 282 अपराधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव द्वारा संचालित अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारियों के नेतृत्व में जिलेभर के थानों से गठित 94 टीमों ने एक साथ दबिश और आकस्मिक चेकिंग की। एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 नए प्रकरण दर्ज अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 नए मामले दर्ज किए गए। कार्रवाई में: 113.505 किलोग्राम डोडा चूरा 105 ग्राम गांजा 240 कोडिन सिरप की शीशियां 1 वाहन जब्त किया गया। इस संबंध में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में वांछित 34 तथा आबकारी अधिनियम व अन्य मामलों में वांछित 38 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी और आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई अभियान के दौरान: 19 प्रकरण आबकारी अधिनियम में दर्ज कर 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। 62 लीटर हथकड़ शराब 10 लीटर देशी शराब 52 पव्वे देशी शराब जब्त किए गए। 6 प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर 6 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। 4 चाकू 1 तलवार 1 छुरी जब्त की गई। 183 बदमाश निरोधात्मक धाराओं में गिरफ्तार पुलिस ने 183 बदमाशों को नवीन विधिक प्रावधानों के तहत निरोधात्मक धाराओं में गिरफ्तार किया। साथ ही 9 वांछित हिस्ट्रीशीटरों को भी पकड़ा गया। अभियान के दौरान 57 हिस्ट्रीशीटर और 36 चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की गई। इसके अलावा एक कोलाहल अधिनियम और एक जुआ एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कानूनी अस्वीकरण (Legal Disclaimer): इस समाचार के साथ प्रकाशित चित्र वास्तविक घटना का प्रत्यक्ष फोटोग्राफ नहीं है। यह चित्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की सहायता से केवल सांकेतिक एवं प्रस्तुतीकरण (illustrative) उद्देश्य से तैयार किया गया है। चित्र में दर्शाए गए व्यक्ति, स्थान, वस्तुएँ या परिस्थितियाँ वास्तविक घटना से भिन्न हो सकती हैं। इसका उद्देश्य केवल समाचार की विषयवस्तु को दृश्य रूप में प्रस्तुत करना है, न कि किसी वास्तविक व्यक्ति या प्रकरण का सटीक चित्रण करना। पाठकों से अपेक्षा है कि वे उक्त चित्र को प्रतीकात्मक (symbolic representation) के रूप में ही ग्रहण करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में पटवारी भर्ती 2025: 23 से 25 फरवरी तक दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य उदयपुर: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत कोटड़ा पुलिस की कार्रवाई, 95 किलो 370 ग्राम अवैध गांजे के हरे पौधे जब्त