24 News Update उदयपुर, 24 अप्रैल। JEE (Advanced) 2026 के रजिस्ट्रेशन को लेकर छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नई अपडेट के अनुसार, अब फॉर्म भरने में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विशेष ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है।
जानकारी के अनुसार, जिन विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के दौरान तकनीकी समस्या, दस्तावेज़ अपलोड में दिक्कत, भुगतान त्रुटि या लॉगिन से जुड़ी परेशानी आ रही है, वे वेबसाइट पर दिए गए “Registration Related Issues” सेक्शन में जाकर अपनी शिकायत या क्वेरी दर्ज कर सकते हैं। संबंधित समस्या का समाधान उसी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समझाने वाली वीडियो गाइड भी वेबसाइट पर अपलोड की गई है, जो विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है। इससे विद्यार्थी स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया आसानी से समझ सकेंगे।
शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में घबराने के बजाय पोर्टल पर उपलब्ध सहायता का उपयोग करें।
उन्होंने विद्यार्थियों से सतर्कता, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ तैयारी जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि सही समय पर उठाया गया कदम ही सफलता की दिशा तय करता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading