24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 5 दिनों में खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मामले में 3 बाल अपचारियों को डिटेन कर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया जा चुका है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृताधिकारी विवेकसिंह (वृत झाड़ोल) के सुपरविजन में थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने प्रकरण संख्या 44/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना कैसे हुई
घटना 13 मार्च की रात की है, जब प्रार्थी आशीष अपने रिश्तेदार भैरूलाल और दोस्त सुखलाल के साथ मोटरसाइकिल से सेलाणा जा रहे थे। रास्ते में घाटी क्षेत्र के पास 10-12 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने चाकू, तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में सुखलाल उर्फ सुरेश और भैरूलाल की मौके पर ही गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि सुमित नामक युवक को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया गया। घायल सुमित को बाद में उदयपुर रेफर किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी और 5 दिनों के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में कन्हैयालाल उर्फ करण, अभिषेक, जितेन्द्र, हरीश, इमान वेल उर्फ हिमांशु, मनीष और पंकज उर्फ पंकु शामिल हैं, जो उदयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में प्रवीण कुमार, राजेश मेहता, रमेशचंद्र, भैरूलाल, गोपाल, मोटाराम, जितेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading