24 News Updatet उदयपुर/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए भीषण बस हादसे में उदयपुर के वकील संजय सोनी (55) और उनकी पत्नी चेतना सोनी की मौत हो गई। संजय सोनी का शव हादसे के करीब 24 घंटे बाद घटनास्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर मिला था, जबकि उनकी पत्नी का शव शनिवार को श्रीनगर से रतूड़ा के पास, घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। अब दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा। पहले संजय सोनी का अंतिम संस्कार शनिवार शाम होना था, लेकिन चेतना का शव मिलने की सूचना के बाद परिवार ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है।चारधाम यात्रा पर गया था 20 लोगों का दलउल्लेखनीय है कि दस दिन पहले राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के 20 श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर गए थे, जिनमें से 7 लोग उदयपुर के निवासी थे। गुरुवार सुबह केदारनाथ से बद्रीनाथ की ओर जाते समय उनकी बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस अलकनंदा नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि उदयपुर के तीन लोग अभी भी लापता हैं।हादसे के 24 घंटे बाद मिला था वकील का शवसंजय सोनी का शव हादसे के करीब 24 घंटे बाद घटनास्थल से 7 किलोमीटर दूर मिला था। इसके बाद शनिवार को उनकी पत्नी चेतना का शव भी मिल गया। शव को लाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। परिवार और शहर में शोक की लहरसंजय सोनी और चेतना सोनी की एक साथ हुई दुखद मौत से उनके भट्ट जी की बाड़ी क्षेत्र सहित पूरे शहर में शोक की लहर है। रिश्तेदार और परिचित अंतिम संस्कार के लिए जुटने लगे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एक्सप्लोरिंग द इवॉल्विंग रोल ऑफ कम्युनिकेशन इन मॉडर्न सोसायटी विषयक राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित कन्हैयालाल हत्याकांड को तीन साल, अब भी नहीं मिला न्याय: अशोक गहलोत ने केंद्र और भाजपा पर साधा निशाना