24 News Update उदयपुर। जिले में जनगणना 2027 का प्रथम चरण 1 मई से शुरू हो रहा है, जिसके तहत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। यह चरण प्रारंभिक रूप से स्व-गणना (Self Enumeration) के रूप में 15 मई तक ऑनलाइन संचालित होगा। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर भरी गई सूचनाओं का सत्यापन करेंगे।
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in
पर जाकर अपनी जानकारी भरें। उन्होंने कहा कि इससे प्रक्रिया अधिक तेज, सटीक और पारदर्शी बनेगी।

स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप)
कलेक्टर ने बताया कि स्व-गणना में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है और इसे निम्न चरणों में पूरा किया जा सकता है—
पोर्टल पर प्रवेश: वेबसाइट पर जाकर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का चयन और कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
परिवार पंजीकरण: परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करें (बाद में बदलाव संभव नहीं), एक मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा, ईमेल वैकल्पिक है।
ओटीपी सत्यापन: मोबाइल पर आए OTP के माध्यम से सत्यापन कर आगे बढ़ें।
भाषा चयन: अपनी पसंदीदा भाषा चुनें, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
निवास विवरण: जिला, गांव/नगर, स्थानीय क्षेत्र, लैंडमार्क आदि जानकारी भरें।
मैप पर लोकेशन: डिजिटल मैप पर अपने घर का सटीक स्थान चिन्हित करें।
प्रश्नावली भरना: मकान और परिवार से जुड़ी सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
पूर्वावलोकन: सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी जांच लें, ड्राफ्ट सेव भी कर सकते हैं।
अंतिम सबमिशन: “पुष्टि करें और सबमिट करें” पर क्लिक करने के बाद जानकारी लॉक हो जाएगी।

मिलेगी यूनिक SE आईडी
सफलतापूर्वक फॉर्म जमा करने पर “H” से शुरू होने वाली 11 अंकों की एक यूनिक SE ID जनरेट होगी, जो SMS और ईमेल (यदि दिया हो) पर प्राप्त होगी। इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है, क्योंकि प्रगणक के घर आने पर इसी ID के माध्यम से डेटा का सत्यापन किया जाएगा।

साइबर फ्रॉड से रहें सतर्क
कलेक्टर अग्रवाल ने नागरिकों को चेताया कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें और किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी समय पर अपनी जानकारी दर्ज करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading