उदयपुर, 29 मार्च। जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने रविवार अलसुबह बड़ा एरिया डोमिनेंस अभियान चलाया। संपत्ति से जुड़े मामलों में चालानशुदा और वांछित अपराधियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 2010 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर 502 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पूरे जिले में एक साथ अभियान चलाया गया। इसके लिए 220 टीमों का गठन किया गया, जिनमें 1044 पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर, मुख्यालय व खेरवाड़ा) के नेतृत्व में टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम दिया।

अभियान के दौरान 98 स्थाई वारंट और 12 गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण किया गया। वहीं चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती और चेन स्नैचिंग जैसे मामलों में पहले से चालानशुदा 408 अपराधियों की भी जांच की गई। पुलिस ने विभिन्न अधिनियमों के तहत कार्रवाई करते हुए 15 नए प्रकरण दर्ज किए और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के 10 मामलों में 6 आरोपी, आर्म्स एक्ट के 3 मामलों में 3 आरोपी और एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में एक आरोपी पकड़ा गया। इसके अलावा अन्य अधिनियम के तहत भी एक आरोपी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने 207 अपराधियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धाराओं के तहत पाबंद किया, जबकि 22 वांछित आरोपियों को सामान्य प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया। वहीं धारा 129 में 110 और अन्य धाराओं में भी कई आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने घरों में बिजली कनेक्शन की भी जांच की। सूरजपोल थाना क्षेत्र में 4 अवैध कनेक्शन पाए गए, जिन पर आगे की कार्रवाई जारी है।

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading