24 News Update उदयपुर- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा जिले में भारी बारिश के कारण बेडच नदी उफान पर चलने से जिले के विभिन्न गांव व मुख्य मार्गो पर स्थित पुलिया/सडक पर जल प्रवाह बढने से आमजन की सुरक्षा बाबत निर्देश जारी किये गये थे। जिनकी पालना में थाना सर्कल में स्थित विभिन्न पुलिया मार्ग पर जल स्तर बढने से पुलिया मार्ग को पत्थर व कांटे डाल कर अस्थाई रूप से बन्द किया गया था। गत रात्रि समय करीब 9.30 बजे सुचना मिली कि नान्दवेल पुलिया के पास दो व्यक्ति नशे की हालात में अपनी ओपन जीप को तेजगति से लाकर बन्द मार्ग को पार करते हुए व्यक्ति एवं वाहन नदीं के बीच पुलिया पर फस गये है। उक्त सुचना पर जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व सूश्री आशिमा वासवानी सहायक पुलिस अधीक्षक वृत मावली के निर्देशन में श्री हुकमसिंह थानाधिकारी, डबोक मय टीम के आवश्यक समान व हाईड्रोलिक क्रेन सहित मौके पर पहुंचे। जहां पर एक जीप जिसमें दो व्यक्ति बैठे हो जीप नदी के पुल पर पानी के बीच में खडी थी। जीप व दोनों व्यक्तियों को थाना डबोक टीम ने नागरिक सुरक्षा विभाग टीम व लोगों के सहयोग से हाईड्रोलिक क्रेन की सहायता सुरक्षित बाहर निकाला। दोनो व्यक्तियों से उनका नाम पता पुछा तो अपना नाम विक्रम सिंह सारंगदेवोत पिता निर्भय सिंह उम्र 24 साल निवासी बीडा खेडा पुलिस थाना डुंगला जिला चित्तौडगढ व कानसिंह पंवार पिता मनोहर सिंह उम्र 27 साल निवासी धकडावला पुलिस थाना खेरोदा जिला उदयपुर होना बताया। दोनो युवको ने शराब पी रखी थी। जिस पर मौके पर नियमानुसार कार्यवाही कर जीप को थाने पर लाकर धारा 185 एमवी एक्ट व उक्त दोनो युवको को धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्‌तार किया गया। मार्ग पर पुनः कांटे पत्थर व बेरिकेटस लगाकर लोगो को नदी के पास नही जाने की समझाईश की गई।

टीम प्रभारी व सदस्यः-

सिविल डिफेंस टीम सदस्य ।

श्री हुकमसिंह थानाधिकारी, डबोक ।

श्री जगदेवसिंह डैड कानि. 730 |

श्री भुपेन्द्रसिंह हैड कानि. 559।

श्री विलास कानि. 508।

श्री जितेन्द्र कानि. 1989।

श्री निखिल कानि. 904।

श्री नरपत कानि. 109।
08 श्री रमेश चन्द्र कानि. चालक ।

श्री विजेन्द्र पालीवाल। (सीएलजी सदस्य)

श्री नरेश मेघवाल। (सरपंच घुणीमाता)

श्री महेन्द्र जोशी। (सीएलजी सदस्य)


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading