24 News Update थाना गोगुन्दाः- दिनांक 5.09.2025 को प्रार्थी लोकेश कुमार पिता हिरालाल सुराणा उम्र 46 वर्ष निवासी गोगुन्दा जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 4.09.2025 को रात्री में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी किराणे व मोबाइल की दुकान के छत का गेट तोडकर व अन्दर की तरफ से दीवार तोडकर दुकन में से 15 हजार नगदी, सोने चांदी के आभूषण व 30 मोबाइल चोरी करके ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 415/2025 धारा 331 (4), 305 (a), बी.एन.एस. 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं श्री सूर्यवीर सिंड वृताधिकारी वृत्त गिर्वा के सुपरविजन में श्याम सिंह थानाधिकारी, गोगुन्दा मय टीम ने आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण खुलासा करते हुये प्रकरण में अभियुक्त 1. मुकेश पिता चुन्नीलाल निवासी उपला भीलवाडा, भुताला 2. किशनलाल पिता प्रतापलाल निवासी नेतावतो की भागल, भुताला, 3. इन्द्रलाल पिता पप्पुडा निवासी डुंगरियो का भीलवाडा, भुताला 04. भग्गालाल पिता तेजिंग निवासी डुंगरियो का भीलवाडा. भुताला थाना गोगुन्दा को डिटेन कर पुछताछ की गई। जिस पर चारो ने मिलकर गोगुन्दा कस्बे में किराणे व मोबाईल की दुकार में किराणे का सामान, सोने चांदी के आभूषण, व 30 पुराने रिपेयरिंग के लिये आये हुये मोबाईल चुराना स्वीकार किया। जिस पर बाद पुछताछ चारो को गिरफ्तार किया गया है। चारो आरोपियों से प्रकरण की घटना का सम्पुर्ण माल मशरूका बरामद किया गया है। चारो आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने व मौज मस्ती के लिये चोरी करना स्वीकार किया है। चारो मुल्जिमान पुलिस अभिरक्षा में हो प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।टीम प्रभारी व सदस्यः- श्री लोकेश रायकवाल कानि. साईबर सैल, उदयपुर। श्याम सिंह थानाधिकारी, गोगुन्दा। बाबूलाल हैड कानि. 883। (विशेष भूमिका) योगेश्वर सिंह हैड कानि. 145। (विशेष भूमिका) मोहम्मद सलीम हैड कानि. 740। देवीलाल कानि. 2852। (विशेष भूमिका) किशोर कुमार कानि. 3107। शिव सिंह कानि. 831 । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर को मिला वेटलैण्ड सिटी का प्रमाण पत्र जीप से नदी के पुलिया को पार करते समय पानी के बहाव में फसें 2 युवको को सिविल डिफेंस टीम व जन सहयोग से सुरक्षित बचाया गया