24 News Update पुष्कर (अजमेर). विश्व प्रसिद्ध पशु मेले में इस बार 1 करोड़ की कीमत वाली घोड़ी नगिना भी आई है। नगिना मारवाड़ी नस्ल की होम ब्रीड घोड़ी है और देशभर में फेमस घोड़ा दिलबाग की बेटी है। वह अब दो महीने की प्रेग्नेंट है।नगिना को पंजाब के बठिंडा से मेले में लाया गया। वह पहले ही चार प्रदर्शनियों में जीत चुकी है। इस बार पुष्कर मेले में घोड़े और ऊंटों की संख्या बढ़ी है। अब तक कुल 348 पशु पहुंचे हैं, जिनमें 281 ऊंट और 66 घोड़े शामिल हैं। 66 घोड़ों में से 41 राजस्थान के बाहर से आए हैं।पुष्कर मेला 6 नवंबर तक आयोजित रहेगा। मेले में आए पशुपालकों ने घोड़ों और ऊंटों के लिए विशेष टेंट लगाए हैं। विभिन्न राज्यों से अश्व व्यापारी उच्च नस्ल और कद-काठी वाले घोड़े-घोड़ियों को लेकर मेले में शामिल हुए हैं। मेले की विशेषता रेतीले धोरे, पशु मंडी और सजाई गई मंडियों में घोड़ों का आकर्षक प्रदर्शन है। घोड़ों की आवक और आयोजन की तैयारियों के चलते मेले में देशभर से पशुपालक जुट रहे हैं। नगिना की उपस्थिति इस मेले में खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, और उसकी प्रेग्नेंसी की खबर पशु प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ढाई साल बाद खुला सिर कटी लाश का रहस्य सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने मासखमण समारोह में की शिरकत, राजसमंद प्रवास पर आमजन से की भेंट