24 News Upadte उदयपुर। शहर के बीच स्थित भूपालवाड़ी क्षेत्र में 17 अप्रैल की शाम करीब साढ़े चार बजे एक ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। कंचन आभूषण नामक दुकान में एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची और सोने की चेन चुराकर मौके से फरार हो गई।दुकान मालिक धीरज के अनुसार, महिला ने पहले सोने की चेन दिखाने को कहा और वह उसे विभिन्न डिज़ाइन दिखाने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान दुकान पर एक अन्य ग्राहक भी आ गया, जिससे उनका ध्यान कुछ समय के लिए बंट गया। इसी मौके का फायदा उठाकर महिला ने चालाकी से असली 10 ग्राम की सोने की चेन के बॉक्स में नकली चेन रख दी और असली चेन अपने पास रख ली।चेन देखने के बाद महिला ने बहाना बनाते हुए कहा कि वह अपने पति से पूछकर खरीदारी करेगी। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने चेन संभाली तो उसे शक हुआ और जांच करने पर पता चला कि चेन नकली है।सच सामने आते ही दुकानदार ने महिला को आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से दुकान से बाहर निकली और पास खड़े एक स्कूटर पर बैठकर फरार हो गई। दुकानदार ने बाइक से उसका पीछा भी किया और देहलीगेट चौराहे तक गया, लेकिन आरोपी महिला का कोई सुराग नहीं मिला।घटना के बाद व्यापारियों में चर्चा के दौरान यह भी सामने आया कि दो महिलाएं दुकान पर आई थीं। सीसीटीवी फुटेज में भी दो संदिग्ध महिलाएं अन्य दुकानों पर दिखाई दी हैं। आशंका जताई जा रही है कि वारदात में एक से अधिक महिलाएं शामिल हो सकती हैं और स्कूटर भी किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा था।दुकानदार धीरज ने इस मामले की रिपोर्ट धानमंडी थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा मे आनन्द बरस रहा, सांसों का क्या भरोसा चार दिन की ज़िन्दगी दो दिन की जवानी- विष्णुकान्त सुखाड़िया सर्कल क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज