24 न्यूज़ अपडेट, डूंगरपुर। बिछीवाड़ा परियोजना अंतर्गत कनबा-1 सेक्टर के नावाघरा आंगनवाड़ी केंद्र में कुपोषण से जूझ रही दो बच्चियों को अम्मा कार्यक्रम के तहत उपचार कर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर किया गया है। लाभार्थी पीना और लालशंकर की बेटियां रायली (जन्म: 7 फरवरी 2023) और मोनिका (जन्म: 7 फरवरी 2021) गंभीर कुपोषण (SAM) की शिकार थीं।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा पद्मावत ने वजन सप्ताह के दौरान जब दोनों बच्चियों का मूल्यांकन किया तो उनकी स्थिति चिंताजनक पाई गई। रायली का वजन मात्र 5.3 किलोग्राम और लंबाई 65 सेमी थी, मोनिका का वजन 7.2 किलोग्राम और लंबाई 78 सेमी थी। जांच में सामने आया कि माता-पिता बेटियों की तुलना में बेटे को अधिक महत्व देते थे और बेटियों की देखभाल व पोषण में भेदभाव किया जा रहा था।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सतत प्रयासों और संस्था के सहयोग से 5 अक्टूबर 2023 को दोनों बच्चियों को अम्मा कार्यक्रम में पंजीकृत किया गया। ANM व आशा कार्यकर्ता की मदद से बच्चियों की चिकित्सीय जांच, भूख परीक्षण कर सामुदायिक देखभाल के लिए पंजीकरण किया गया। साथ ही, पीना और लालशंकर को पोषण, लिंग समानता और बच्चों की समुचित देखभाल के बारे में जागरूक किया गया।बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषाहार की व्यवस्था की गई और कार्यकर्ता द्वारा बालाहार प्रीमिक्स तैयार करने की विधि बताई गई। घर पर आहार प्रदर्शन भी किया गया और आंगनवाड़ी केंद्र पर नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया गया। पीना को प्रतिदिन बुलाकर बच्चियों को खाना खिलाया गया और जरूरत पड़ने पर घर पर भी खाना पहुँचाया गया।लगातार चार माह के उपचार और दो माह के फॉलोअप के बाद अप्रैल 2024 तक रायली का वजन बढ़कर 7.5 किलोग्राम और मोनिका का वजन 9.5 किलोग्राम हो गया। दोनों की लंबाई में भी सुधार देखा गया और अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।यह सफलता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मेहनत, समुदाय की भागीदारी और अम्मा कार्यक्रम की प्रभावशीलता का उदाहरण है, जो कुपोषित बच्चों को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिकार बना शिकारीः डूंगरपुर में सूअर का पीछा कर रहा पैथर खुद गिरा कुएं में, वन विभाग ने किया रेस्क्यू प्रेम विवाह, कम उम्र और असमर्थ पालन-पोषण के बावजूद ‘एंजेल’ ने अम्मा कार्यक्रम से पाई नई जिंदगी