24 News update सागवाड़ा, 12 अगस्त (जयदीप जोशी)। वाडेल बालिका स्कूल में राजकीय एवं निजी माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत जिले के शारीरिक शिक्षकों की सत्रारंभ वाकपीठ का समारोहपूर्वक समापन हुआ। समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र खोड़निया मुख्य अतिथि, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट ललित पंचाल अध्यक्ष तथा पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी कैलाश रोत, सागवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरज मेहता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार उपाध्याय, वत्स एकेडमी के दीनबंधु पाटीदार, पूर्व पार्षद इंद्रजीत मकवाणा, एसीबीईओ सागवाड़ा प्रशांत कुमार शर्मा, वाकपीठ जिलाध्यक्ष हरीचन्द्र अम्बाडा, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शा.शि.) भोगीलाल कलाल, जिला खेल प्रभारी डूंगरपुर हेमेन्द्र माली, वीरेन्द्र सिंह राव और मगनलाल यादव विशिष्ट अतिथि रहे।
अतिथियों ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाकपीठ संयोजक एवं प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हरीचन्द्र अम्बाडा ने दो दिवसीय वाकपीठ का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि खोड़निया ने कहा कि प्रत्येक छात्र अपने जीवन में शारीरिक शिक्षक को हमेशा याद रखता है। शारीरिक शिक्षक छात्रों का वास्तविक हितैषी होने के साथ विद्यालय में अनुशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है। अध्यक्ष ललित पंचाल ने कहा कि जीवन में अनुशासन की सीख शारीरिक शिक्षक से मिलती है और उनके बिना विद्यालय का संचालन मुश्किल है। धीरज मेहता ने पीटीआई को विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बताया। एडीईओ दीपक उपाध्याय ने संभागियों से आगामी 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं को सफल बनाने का आह्वान किया।
समारोह में अतिथियों ने जिले के 16 शारीरिक शिक्षकों को शॉल, पगड़ी, उपरणा और अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन चन्द्रेश रावल ने किया तथा आभार भंवरलाल बुनकर ने व्यक्त किया।
वाकपीठ के लिए चन्द्रकांत व्यास सरोदा, कालूराम कलासुआ पीपलागुंज, भूपेश कोठारी सीमलवाड़ा और लक्ष्मलाल डेंडोर पाडली गुजरेश्वर ने 11-11 हजार रुपये तथा मदनलाल कटारा रास्तापाल, रमेश डामोर चिखली, मगनलाल यादव चिबुड़ा, रमेशचन्द्र पाटीदार घाटा का गांव, रविशंकर चाडोली, कांतिलाल अंबाडा, जीवराम आमलिया वसीपाल और देवीसिंह चौहान घोड़ापला ने 5-5 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया।
वाकपीठ में उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर महेश गरासिया तथा कोषाध्यक्ष पद पर महेश दवे का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। कार्यक्रम में सुशीला पाटीदार, टीना परमार, हंसबाला परमार, दिनेश कटारा, महेश गरासिया, प्रशांत पण्डवाला, अरविंद डामोर, रामलाल खुमानपुर, गजेन्द्र जोशी, सोमेश्वर डेंडोर, सुखराम डामोर, कांतिलाल पाटीदार, प्रतीक्षा भावसार, बेला कोठारी, विनोद पाटीदार, राजेंद्र जैन और भंवरलाल पाटीदार उपस्थित रहे।
रजिस्ट्रेशन व्यवस्था में राजीव भोई, गजेन्द्र जोशी, सोमेश्वर डेंडोर, हरीश रोत, प्रकाश पाठक, मोहन पाटीदार, दर्शन गामोठ, अशोक पाटीदार, जितेंद्र पुरोहित, देवीलाल पाटीदार, निलेश व्यास, दीपक पाटीदार, गिरीश पाटीदार, मोहन कटारा, सचिन व्यास, मिलन पाटीदार और चंद्रवीरसिंह पवार ने सहयोग किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading