24 News Update खेरवाड़ा, तहसील के पुलिस थाना बावलवाड़ा में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों एवं आने वाले त्योहारों को लेकर कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई। थाना प्रभारी राम सिंह चुण्डावत ने कहा कि आगामी चुनाव एवं विभिन्न त्योहारों के दौरान क्षेत्र में पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से भी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।बैठक में साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन सहित विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस ने आमजन को साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। बैठक में सीएलजी सदस्यों में व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश कलाल, जयदीप जैन, अनिल डोडा, नवल सिंह सिसोदिया, भावेश उपाध्याय,भीम सिंह, अर्जुन सिंह, प्रभुलाल भगोरा, खुमान सिंह चौहान, मगन लाल सालवी, लालूराम सहित सीएलजी सदस्य एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, आदिवासी कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन