उदयपुर, 23 अक्टूबर। यात्री परिवहन और माल ढुलाई के क्षेत्र में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए टीवीएस मोटर कंपनी ने उदयपुर में अपनी अधिकृत डीलरशिप मैसर्स मंगलम मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड शुरू की है। गोवर्धन विलास-सवीना क्षेत्र में पालीवाल सदन स्थित यह डीलरशिप कंपनी के कमर्शियल मोबिलिटी कारोबार को विस्तार देने के साथ राजस्थान में उसके बिक्री एवं सर्विस नेटवर्क को मजबूत करेगी। यहां ग्राहकों को यात्री और मालवाहक श्रेणी के थ्री-व्हीलर वाहनों की रेंज उपलब्ध होगी। डीलरशिप का उद्देश्य ग्राहकों को वाहन खरीदने से लेकर उसके उपयोग तक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कंपनी के मुताबिक, इस नई इकाई से उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों तथा कारोबारियों की परिवहन संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। थ्री-व्हीलर वाहन यात्री परिवहन के साथ छोटे कारोबारियों, दुकानदारों और माल ढुलाई से जुड़े व्यवसायों के लिए भी उपयोगी विकल्प हैं। डीलरशिप के उद्घाटन समारोह में टीवीएस मोटर कंपनी के कमर्शियल मोबिलिटी बिजनेस (सीएमबी) के बिजनेस हेड रजत गुप्ता शामिल हुए। उनके साथ डीलर पार्टनर यश अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल और गगन अग्रवाल भी मौजूद रहे। रजत गुप्ता ने कहा कि उदयपुर यात्री और मालवाहक थ्री-व्हीलर वाहनों के लिहाज से महत्वपूर्ण बाजार है। मंगलम मोबिलिटी के साथ साझेदारी से क्षेत्र के ग्राहकों और व्यवसायों की बदलती परिवहन जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा। कंपनी का जोर ऐसा मजबूत बिक्री और सर्विस नेटवर्क तैयार करने पर है, जिससे ग्राहकों को लगातार बेहतर अनुभव मिले और कमर्शियल मोबिलिटी कारोबार को भी गति मिले।

राजस्थान में 25 बिक्री और 25 सर्विस केंद्र
टीवीएस मोटर कंपनी के अनुसार राजस्थान में उसके 25 बिक्री केंद्र और 25 सर्विस टचपॉइंट संचालित हैं। जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, सीकर और भरतपुर जैसे प्रमुख बाजारों में कंपनी की मौजूदगी है। उदयपुर में मंगलम मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत इसी नेटवर्क विस्तार की कड़ी है। नई डीलरशिप के जरिए कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों तक अपने कमर्शियल वाहनों की पहुंच बढ़ाना और बिक्री के बाद की सेवाओं को सुलभ बनाना है। कंपनी यात्री एवं माल परिवहन की जरूरतों के अनुरूप भरोसेमंद और उपयोगी मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading