24 News Update उदयपुर। थाना सुखेर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज चार घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।15 जनवरी को एक महिला ने थाना सुखेर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह मुंबई की रहने वाली है और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कार्य करती है। करीब एक माह पूर्व उदयपुर निवासी करण सिंह ने उसे फोन कर अपने मैरिज गार्डन और होटल में इवेंट कार्य के लिए नौकरी का प्रस्ताव दिया। इसी बहाने उसे उदयपुर बुलाकर एक सुनसान फार्महाउस में ठहराया गया।पीड़िता के अनुसार, लगभग दस दिन बाद करण ने उसे काम पर भेजने के बहाने एक अनजान व्यक्ति के साथ गलत कार्य करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसे फार्महाउस में बंद कर दिया गया। आरोप है कि 12 जनवरी की रात करीब 2 बजे करण सिंह अपने साथी हितेश और भूरा के साथ वहां आया और तीनों ने मिलकर दुष्कर्म किया। एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीमघटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी सुखेर रविंद्र चारण के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी करण सिंह पुत्र अनार सिंह निवासी पड़ावली, गोगुंदा तथा उसके साथी हितेश पुत्र भूरालाल निवासी रणोली, सागवाड़ा (डूंगरपुर) को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी भूरा की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता करीब एक माह पूर्व मुंबई से फ्लाइट द्वारा उदयपुर आई थी। आरोपियों द्वारा उसे बहला-फुसलाकर फार्महाउस में रखा गया और घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमरविंद्र चारण, थानाधिकारी, सुखेरजगदीशचंद्र विश्नोई, प्रशिक्षु आरपीएसखुमाण सिंह, सहायक उप निरीक्षकरामकुमार, हैड कांस्टेबलश्रवण कुमार, हैड कांस्टेबलभारत उज्जवल, कांस्टेबलशिम्भुराम, कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आकाश एजुकेशनल सर्विसेज और भारतीय सेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, सैनिकों के बच्चों को 100% तक शिक्षा सहायता प्रजापति युवा संघ सेरा-नला प्रान्त की पीपीएल-1 का भव्य आगाज, दो दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न