24 News Update उदयपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 2 राज आर. एंड वी. के कमान अधिकारी कर्नल प्रकाश कुमार एन. के नेतृत्व तथा सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, तीतरड़ी की प्राचार्य सिस्टर ग्लोरिया के मार्गदर्शन में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। प्रशिक्षण एनसीसी अधिकारी नरेंद्र जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय सेना की इंजीनियरिंग कोर के अधिकारी कर्नल जितेंद्र सिंह हाड़ा तथा 2 राज आर. एंड वी. के नायब रिसालदार कर्मवीर त्यागी रहे। मुख्य अतिथियों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं सेवा की भावना से प्रेरित किया। इस अवसर पर एन.आई.एस. कोच घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रोल बॉल नेशनल चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले बी.एस.आर. स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों निर्वाण लालवानी, जय सिंह राव, इज़हार खान, दिलीप कुमार (सीनियर खिलाड़ी), रिया आसवानी, वंशिका जैन एवं कृष्णा आसवानी का मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक भूपेंद्र सिंह, कलीम अंसारी, मोनिका पालीवाल, डी.जी. सर, कार्यालय से दिग्विजय सिंह, एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ी, अभिभावक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 396 सिंधी परिवारों को भूखंड दिलाने की मांग, सांसद मन्नालाल रावत बोले- समाधान के लिए हरसंभव प्रयास होगा, निकाय चुनाव में सिंधी समाज को प्रतिनिधित्व देने का भी उठाया मुद्दा राजस्थान को मिला पहला समुराई स्पोर्ट्स नेशनल रेफरी, किशन सोनवाल ने रचा इतिहास