24 News Update उदयपुर/जयपुर, 27 जुलाई। राजस्थान के लिए मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। किशन सोनवाल समुराई स्पोर्ट्स के राजस्थान के पहले नेशनल रेफरी बन गए हैं। उन्हें 26 जुलाई 2026 को ऑल इंडिया समुराई मार्शल आर्ट फेडरेशन द्वारा नेशनल रेफरी की डिग्री एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान ऑल इंडिया समुराई मार्शल आर्ट फेडरेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज यादव द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के साथ अब किशन सोनवाल समुराई स्पोर्ट्स की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। जानकारी के अनुसार, ऑल इंडिया समुराई मार्शल आर्ट फेडरेशन भारत की एक आधिकारिक संस्था है, जिसे वर्ल्ड समुराई फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है। संस्था विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों से संबद्ध है और समुराई स्पोर्ट्स को भारत में बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। फेडरेशन का लक्ष्य आगामी वर्षों में समुराई गेम्स को स्कूल गेम्स, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया जैसे प्रमुख खेल आयोजनों तक पहुंचाना है, जिससे देशभर के खिलाड़ियों को नए अवसर मिल सकें। किशन सोनवाल ने कहा कि नेशनल रेफरी बनने के बाद वे समुराई स्पोर्ट्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के साथ-साथ राजस्थान में इस पारंपरिक जापानी मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि इससे प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि समुराई स्पोर्ट्स युवाओं के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही यह खेल भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने और देश का गौरव बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय रोल बॉल खेल पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान मारपीट, लूट और फिर पुलिस पर सवाल: पहले आरोपियों को छोड़ दिया, तीन दिन बाद ‘अज्ञात’ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली???