24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। वंडर सीमेंट के जीएम (सीएसआर) स्व. हेमेंद्र सिंह झाला के असामयिक निधन पर मेवाड़ प्रेस क्लब एवं बार एसोसिएशन निंबाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को तहसील सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।दोपहर 3 बजे हुई सभा में नगर के पत्रकारों, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने स्व. झाला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि स्व. झाला ने वंडर सीमेंट में जीएम (सीएसआर) के पद पर रहते हुए ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निंबाहेड़ा क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं, ग्रामीणों और विभिन्न वर्गों के लोगों से आत्मीय जुड़ाव रहा। सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय कर जनहित एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को उपस्थितजनों ने याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सरल, सहज, मिलनसार और संवेदनशील व्यक्तित्व के स्व. झाला अपने व्यवहार एवं कार्यशैली के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन को सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान पत्रकार, मीडियाकर्मी, अधिवक्ता सहित विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 15 हजार फीट से अधिक भूमि पर आकार लेगा श्री निम्बाहेड़ा नरेश खाटू श्याम मंदिर, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भव्य नींव पूजन प्रियंका बोहरा के 54 उपवास की तपस्या पर हुआ अभिनन्दन