24 News Update उदयपुर, 10 अगस्त। अरावली संरक्षण को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी के समक्ष दक्षिण राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र की आवाज भी पहुंची। बंशीलाल कटारा ने समिति को ज्ञापन सौंपकर अरावली के पर्यावरणीय संरक्षण के साथ आदिवासी समुदाय के अधिकारों और हितों को सुरक्षित रखने की मांग उठाई।कटारा ने कहा कि अरावली को सिर्फ पहाड़ों की श्रृंखला के रूप में देखना पर्याप्त नहीं है। यह दक्षिण राजस्थान के जल स्रोतों, जंगल, जमीन, जैव-विविधता और आदिवासी जीवन से सीधे जुड़ी हुई है। ऐसे में अरावली की सीमाएं और संरक्षण का दायरा तय करते समय केवल पहाड़ की ऊंचाई को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।उन्होंने मांग रखी कि अरावली क्षेत्र का निर्धारण वैज्ञानिक भू-विज्ञान, जलग्रहण क्षेत्र, जैव-विविधता और पारिस्थितिकी जैसे मानकों के आधार पर किया जाए। साथ ही पूरे क्षेत्र की वैज्ञानिक जियो-मैपिंग और उसकी पर्यावरणीय क्षमता का आकलन कराया जाए, ताकि विकास कार्यों की सीमा भी स्पष्ट हो सके।कटारा ने पांचवीं अनुसूची वाले क्षेत्रों में ग्रामसभा और आदिवासी समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि जिन इलाकों और प्राकृतिक संसाधनों से स्थानीय समुदाय का जीवन जुड़ा है, वहां निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका केवल औपचारिक नहीं रहनी चाहिए।खनन को लेकर उन्होंने पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में कड़े नियंत्रण की मांग की। साथ ही जहां खनन की अनुमति दी जाए, वहां खनन के बाद भूमि के पुनर्स्थापन को अनिवार्य करने की बात कही। उन्होंने DMF, CAMPA और CSR से मिलने वाली राशि को प्रभावित क्षेत्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण पुनर्स्थापन और स्थानीय आजीविका के कामों में लगाने का सुझाव भी दिया।कटारा ने कहा कि विकास और पर्यावरण को एक-दूसरे के विरोध में खड़ा करने के बजाय वैज्ञानिक और संतुलित नीति की जरूरत है। आदिवासी समाज अरावली संरक्षण के रास्ते में बाधा नहीं, बल्कि इसके संरक्षण का महत्वपूर्ण भागीदार है।उन्होंने हाई पावर कमेटी से दक्षिण राजस्थान और वागड़ क्षेत्र में अरावली से जुड़े जनजातीय समुदायों पर विशेष सामाजिक-पर्यावरणीय अध्ययन कराने का आग्रह किया। कटारा के अनुसार अरावली का संरक्षण तभी प्रभावी होगा, जब पर्यावरण के साथ उन समुदायों के अधिकारों और आजीविका को भी नीति का हिस्सा बनाया जाए, जिनका जीवन पीढ़ियों से इस भू-दृश्य से जुड़ा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कराटे के दांव-पेच से लेकर आग में तपती टाइल्स तक… विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, कमाण्डो मार्शल आर्ट एकेडमी के बेल्ट समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, कुमिते और समुराई प्रदर्शन ने बांधा समां ‘मिशन क्लीन उदयपुर’ के तहत करण माता क्षेत्र में श्रमदान, स्थायी सफाई व्यवस्था के लिए निगम को दिए सुझाव