उदयपुर, 10 अगस्त। सभागार में तालियों की गूंज थी, सामने कराटे की अलग-अलग तकनीकों का प्रदर्शन और मंच पर अपने हुनर के दम पर अगले बेल्ट की ओर बढ़ते खिलाड़ी। किसी ने पंच और किक से अपनी दक्षता दिखाई तो किसी ने काता और कुमिते में तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। तलवार और समुराई कला के प्रदर्शन के साथ जलती हुई टाइल्स तोड़ने के रोमांचक करतबों ने भी दर्शकों को प्रभावित किया। मौका था कमाण्डो मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी उदयपुर की ओर से आयोजित कराटे बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का।

विद्या निकेतन, सेक्टर-4 स्थित भागीरथ बड़े सभागार में रविवार को आयोजित समारोह में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक, समाज के गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के लुधियाना से आए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस के विभाग प्रचारक कन्हैयालालजी रहे। राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी एवं गौसेवा प्रमुख राजेन्द्र पामेचा, राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी महिपाल सिंह राठौड़, राजस्थान नानचाकू एसोसिएशन के अधिकारी शोभित गर्ग, नानचाकू एसोसिएशन ऑफ उदयपुर के मनस्वी सोनवाल और कराटे मास्टर रेखा खोखर भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बेसिक पंच, किक, ब्लॉक, काता और एडवांस कराटे तकनीकों के साथ कुमिते फाइट का प्रदर्शन किया। शारीरिक दक्षता से जुड़े अभ्यासों के अलावा तलवार, समुराई तकनीक और आग से जलती टाइल्स तोड़ने की कला का प्रदर्शन भी किया गया। विद्यार्थियों की सटीक तकनीक, गति और आत्मविश्वास ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मुख्य अतिथि पंजाब के लुधियाना से आए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस के विभाग प्रचारक कन्हैयालालजी ने कहा कि मार्शल आर्ट केवल आत्मरक्षा की तकनीक सीखने तक सीमित नहीं है। यह व्यक्ति के भीतर एकाग्रता, गति-स्फूर्ति, धैर्य और अनुशासन विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इन चार गुणों को जीवन में उतारने वाला व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का रास्ता तलाश सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित और व्यवस्थित दिनचर्या अपनाने की सीख देते हुए कहा कि अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को समझना भी उतना ही जरूरी है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और जल बचाने जैसे कार्यों में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट व्यक्ति को स्वयं के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति भी जिम्मेदार बनाती है।

श्री राजेन्द्र पामेचा ने परिवार प्रबोधन के माध्यम से युवाओं को अनुशासित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज को मजबूत बनाने के लिए युवाओं का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सकारात्मक विकास जरूरी है।

महिपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि जीवन में चुनौतियां लगातार आती रहती हैं। उनसे मुकाबला करने के लिए शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक दृढ़ता भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद सफल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों ने कराटे बेल्ट और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। मार्शल आर्ट प्रशिक्षक भविष्य सोनवाल ने विद्यार्थियों को नए बेल्ट पहनाकर अगले स्तर पर क्रमोन्नत किया और नियमित अभ्यास के जरिए अपनी तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

कराटे येलो बेल्ट प्राप्त करने वालों में तनिष्ठा देवड़ा, नेना कुमावत, देवांशी कुमावत, धु्रवी राव, प्रिशा शर्मा, धनिष्का मेहता, वंशिका चैबीसा, दिव्याणा मनोती, चन्द्रिका, सुदीक्षा अहारी, वृंदा सांवरिया, न्यासा परमार, वैभवी जाटव, काश्वी गोस्वामी, दर्शी, राव्या, आरोही जैन, इरा मिश्रा, जान्हविका बारेसा, चंचल कुंवर राजपूत, नक्ष शर्मा, युवराज नाथ, यक्षीत नाथ, मुक्तांश बोकड़िया, कियांश जैन, आरूष पटेल, आयुष मिश्रा, वशिष्ठ, हेतविक सोनी, मोनार्क खराड़ी, हेरम भगोरा, गुंजन सोनी, रूद्राक्ष सांवरिया, गीतांश व्यास, गीतांश जैन, शौर्य, मनवीर, लक्ष्य भट्ट

ओरेन्ज बेल्ट प्राप्त करने वालों में विजयश्री, दिग्वी जैन, निशिका कंठालिया, तविशा राठौड़, योगिता चैहान, अंजली चैहान, वृंदा, कृतिका, आकृति, रित तनवानी, संयम जैन, आर्यन लोहार, अभिषेक रेदास, एकलव्य फेरा, महन्त मानस, दिव्य दक्षेस, गीतांश धानका, गोरांश गुप्ता, हर्ष अहारी, प्रत्यूष लक्षकार, दर्श मीणा, दिव्यराज, लक्ष्यराज, आरूल शर्मा, भीष्मदमन सिंह भाटी

ग्रीन बेल्ट प्राप्त करने वालों मंे विहा जैन, भव्या जैन, काव्या सोनी, लक्ष्या सोनी, रितिका बरलवाल, हविशा उपाध्याय, नियुत्सा जैन, चार्ली जोशी,यशस्वी पारीक, तन्वीक कसोटा, मनन चैबीसा, युवराज डांगी, राजवीर जोशी, युग पानेरी, गौरांश शर्मा, रिधान टाक

ब्ल्यू बेल्ट प्राप्त करने वालों में सिद्धी चपलोत, नित्या कालानी, चयांशी जैन, ध्याना शर्मा, वियाना डांगी, मिशिका जैन, याशी पंवार, दिव्यांश, पार्थ कालानी, मिहित कंठालिया, भव्यांश जैन, रूद्र परिहार, ब्राउन बेल्ट प्रथम प्राप्त करने वालों में रियांशी वया, येलिनी शाकद्वीपी, मायरा मारू, वंदना गुर्जर, शान्वी मोगरा, निशिका चण्डालिया, निलेश कुमार, जेनील जैन

ब्राउन बेल्ट तृतीय प्राप्त करने वालों में भेरूलाल बोदर, ब्लेक बेल्ट प्राप्त करने वालों में अभिजीत शर्मा। इन सभी कराटे विद्यार्थियों ने कराटे बेल्ट में सफलता प्राप्त की।

ग्रेडिंग के दौरान विद्यार्थियों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों, स्किल टेस्ट और शारीरिक दक्षता में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। सफल विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, तकनीकी दक्षता और प्रदर्शन के आधार पर बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन कमाण्डो मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक किशन सोनवाल ने किया। किशन सोनवाल वन्दे मातरम् मार्शल आर्ट संस्थान के संस्थापक, जिला कराटे एसोसिएशन उदयपुर के चेयरमैन, नानचाकू एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के महासचिव तथा राजस्थान समुराई स्पोर्ट्स एसोसिएशन, भारत के फाउंडर प्रेसिडेंट हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading