24 News Update उदयपुर। रविवार की छुट्टी को शहर की सफाई के नाम करने वाले युवाओं ने रविवार सुबह श्री करणी माता मंदिर, दूध तलाई क्षेत्र में श्रमदान किया। हेल्पिंग यूथ संस्थान के ‘मिशन क्लीन उदयपुर’ अभियान के तहत युवाओं ने मंदिर मार्ग और आसपास बिखरी प्लास्टिक बोतलें, पॉलीथिन, रैपर सहित अन्य कचरा एकत्र किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी कचरा डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया गया। संस्थान अध्यक्ष दिव्येश बन्दवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल एक दिन सफाई करना नहीं, बल्कि युवाओं में शहर के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को दोष देने के बजाय जहां तक संभव हो, स्वयं बदलाव का हिस्सा बनना चाहिए। सफाई के साथ लोगों की आदत और सोच में बदलाव आएगा, तभी अभियान का स्थायी असर दिखाई देगा।अभियान संयोजक तनिष्क चौधरी ने बताया कि युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए ‘मिशन क्लीन उदयपुर’ को शहर के अन्य क्षेत्रों तक ले जाने की तैयारी है। नगर निगम-स्मार्ट सिटी के अजीत शुक्ला ने युवाओं की पहल की सराहना की। करणी माता क्षेत्र में दोबारा कचरा नहीं फैले, इसके लिए सीसीटीवी, फेंसिंग, पर्याप्त डस्टबिन और जागरूकता संदेश लगाने जैसे सुझाव युवाओं ने दिए। शुक्ला ने सुझावों को संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।विनीत चौहान ने कहा कि स्वच्छता को एक दिन के आयोजन के बजाय रोजमर्रा की जिम्मेदारी बनाने की जरूरत है। श्री मंशापूर्ण करणी माता समिति के गगन कुमावत के साथ मंदिर परिसर की स्वच्छता और श्रद्धालुओं को जागरूक करने के उपायों पर चर्चा हुई। महादेव सेवा मिशन के राजेंद्र सिंह ने भी अभियान की सराहना करते हुए भविष्य के सामाजिक कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया।संस्थान के धवल जैन ने बताया कि अभियान आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता और जनजागरूकता गतिविधियों के साथ जारी रहेगा। श्रमदान में विनीत चौहान, तनिष्क चौधरी, धवल जैन, आयुष आमेटा, अनिल मोची, युग चौधरी, मोहित चौधरी, पप्पी कुरडिया, लव जैन, गर्वश जंगम, संदीप सिंह सिसोदिया, मोहित सालवी, जितेन्द्र सालवी, चिराग सालवी, सुदर्शन, अनीश जैन, हनी चौधरी और गौरंग जैन सहित अन्य युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अरावली बचाने के साथ आदिवासी अधिकारों की भी हो हिफाजत : बंशीलाल कटारा 100 किमी साइकिल चलाकर स्वाति शर्मा ने दिया पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश