24 News Update जयपुर। राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर दी गई छूट की अवधि 5 दिन और बढ़ा दी है। अब विभिन्न विभागों में 10 जुलाई 2026 तक तबादले किए जा सकेंगे। प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले सरकार ने 19 जून को तबादलों से प्रतिबंध हटाते हुए 5 जुलाई तक छूट दी थी।सरकार के अनुसार 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम के कारण कई विभागों में तबादलों की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। वहीं भाजपा विधायक और संगठन के कई नेताओं ने भी छूट की अवधि बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद सरकार ने समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया।तबादलों को लेकर इन दिनों मंत्रियों के आवास, भाजपा नेताओं के निवास और सचिवालय में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रदेशभर से सरकारी कर्मचारी तबादलों के लिए सिफारिशें करवाने पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक मांग शिक्षा, पुलिस, बिजली, वित्त और अन्य जनसंपर्क वाले विभागों में तबादलों की है।सरकार ने स्पष्ट किया है कि तबादलों की प्राथमिकता पहले की तरह ही रहेगी। एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता तथा कैंसर, हृदय, मस्तिष्क, फेफड़े और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह आदेश सरकारी विभागों के साथ-साथ निगम, बोर्ड और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगा।हालांकि, ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर वर्ष 2018 से लगी रोक इस बार भी नहीं हटाई गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए तबादलों पर लगी रोक बरकरार रखी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2025 : शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी आयोजित